सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Glimpses of Heritage on Display at the History Department Exhibition at Dayanand College

Hisar News: दयानंद महाविद्यालय में इतिहास विभाग की प्रदर्शनी में दिखी विरासत की झलक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Glimpses of Heritage on Display at the History Department Exhibition at Dayanand College
दयानंद महाविद्यालय में लगी प्रदर्शनी में प्राचीन मूर्तियों की जानकारी देते इतिहासकार प्रोफेसर म
विज्ञापन
हिसार। दयानंद महाविद्यालय के इतिहास विभाग की ओर से वीरवार को वार्षिक प्रदर्शनी 2026 का आयोजन किया गया। वस्तु दुर्लभ पुरावेष: विरासत और जमीन विषय पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन सीआरएम जाट कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार बाजिया ने किया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी जड़ों और विरासत को समझते हुए पढ़ाई को रुचिकर बनाना चाहिए।
Trending Videos


इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह ने प्रदर्शनी में रखे पुरावेषों की जानकारी दी। इसमें हड़प्पा सभ्यता से संबंधित बर्तन, खिलौने, शृंगार सामग्री और ईंटें, वैदिक काल के घूसर मृदभांड (पीजीडब्ल्यू) के बर्तन, गुप्तकालीन मूर्तियां, यूनानी सिक्के, प्रथम विश्व युद्ध के मेडल, समुद्री युद्ध में प्रयुक्त दूरबीन, कृषि उपकरण और हरियाणा की संस्कृति से जुड़े वाद्य व वस्त्र प्रदर्शित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आकाशवाणी कलाकार आजाद दुहन ने हरियाणा की संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखने पर जोर दिया। कार्यक्रम में 23 मार्च शहीदी दिवस के अवसर पर राष्ट्रनायकों को श्रद्धांजलि भी दी गई। कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. यशुराय तायल ने कहा कि इतिहास केवल पुस्तकों का विषय नहीं, बल्कि सांस्कृतिक विरासत का आधार है। इस अवसर पर सुमिता तायल, परनीता सिंह, विनीत बनवाला सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. छवि मंगला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed