{"_id":"6a7f66bcd3423e395a02607c","slug":"haryana-cricket-association-organised-under-19-inter-district-cricket-tournament-hisar-news-c-21-hsr1020-930818-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हिसार ने हांसी को 10 विकेट से हराया, अक्षित बने मैन ऑफ द मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हिसार ने हांसी को 10 विकेट से हराया, अक्षित बने मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हिसार। तोशाम रोड स्थित इलाइट क्रिकेट मैदान में वीरवार को हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-19 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के जिलास्तरीय मुकाबले में हिसार ने हांसी को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। हिसार और हांसी की अंडर-19 टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में हांसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
हांसी की टीम 43.4 ओवर में 110 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। हिसार की ओर से अक्षित लांबा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट हासिल किए। 111 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिसार की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और महज नौ ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए मुकाबला जीत लिया।
शानदार गेंदबाजी के लिए अक्षित लांबा को चार विकेट लेने परमैन ऑफ द मैच चुना गया। हिसार के कोच विकास चौधरी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि टीम ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों क्षेत्रों में बेहतरीन खेल दिखाया। ऐसे मुकाबले युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और उच्च स्तर की क्रिकेट के लिए तैयार होने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं।