फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   We will celebrate Independence Day alongside a 1,800-tonne heap of garbage.

Hisar News: 1800 टन कचरे के ढेर के साथ मनाएंगे आजादी का जश्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
We will celebrate Independence Day alongside a 1,800-tonne heap of garbage.

विज्ञापन
हिसार। शहर में 1800 टन से अधिक कचरा जमा होने के बीच सफाई कर्मचारी इस बार कचरे के ढेर के साथ आजादी का जश्न मनाएंगे। सरकार के साथ चंडीगढ़ में हुई वार्ता विफल होने के बाद सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखने का फैसला लिया है।
स्वतंत्रता दिवस पर कर्मचारी नगर निगम कार्यालय में तिरंगा फहराएंगे और विचार गोष्ठी कर अपनी मांगों व आंदोलन पर चर्चा करेंगे। शहर की सड़कों पर जगह-जगह कचरा फैला होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका सफाई कर्मचारी छह अगस्त से हड़ताल पर हैं। इससे पहले मई में कर्मचारियों ने 14 दिन की हड़ताल की थी। इसके बाद 13 मई को सरकार के साथ उनकी मांगों को लेकर समझौता हुआ था। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार अब उनकी मांगों को लेकर आनाकानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ की हिसार इकाई के प्रधान सुरेंद्र उर्फ गोलू ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों के साथ विश्वासघात किया है। जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, हड़ताल जारी रहेगी।
आंदोलन के पुरोधा कर्मचारी नेता पूनमचंद रत्ती भी 15 अगस्त को नगर निगम हिसार कार्यालय पहुंचेंगे। यहां सफाई कर्मचारी स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे। इस दौरान तिरंगा फहराने के साथ विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी।
कर्मचारी ड्यूटी पर लौटे
नगर निगम की प्रॉपर्टी टैक्स, अकाउंट, ऑडिट, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य शाखाओं के करीब 50 प्रतिशत कर्मचारी शुक्रवार को ड्यूटी पर दिखाई दिए। कर्मचारियों के अपनी सीटों पर बैठकर काम करने की जानकारी मिलने पर सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान और अन्य पदाधिकारी उन्हें बुलाने पहुंचे। पदाधिकारियों के बुलाने पर कर्मचारी कुछ देर के लिए बाहर आ गए। करीब एक घंटे बाद वे वापस अपनी सीटों पर जाकर काम करते दिखाई दिए।

झाड़ू लग रही न कचरे का उठान हो रहा
नगर निगम में करीब 1000 सफाई कर्मचारी हैं। इनमें नियमित, अनुबंधित और एजेंसियों के कर्मचारी तथा निगम की ओर से नियुक्त डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाली एजेंसियों के ड्राइवर शामिल हैं। कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण शहर में न तो नियमित रूप से झाड़ू लग रही है और न ही कचरा उठाया जा रहा है। इससे लोग सड़कों पर कचरा फेंकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed