{"_id":"6a7f69ee37699d4b57006c67","slug":"traders-will-be-able-to-place-their-goods-in-the-verandas-of-rajguru-market-until-rakhi-hisar-news-c-21-hsr1005-931384-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: राखी तक राजगुरु मार्केट के बरामदों में सामान रख सकेंगे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: राखी तक राजगुरु मार्केट के बरामदों में सामान रख सकेंगे व्यापारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हिसार। राखी के त्योहार तक राजगुरु मार्केट के दुकानदार दुकानों के आगे बरामदों में सामान रख सकेंगे। मार्केट एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र बजाज ने स्पष्ट किया कि सड़क पर सामान रखने वाले दुकानदारों का सामान जब्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि त्योहारों के दौरान दुकानों के आगे बरामदों में सामान रखने की अनुमति पहले भी मिलती रही है।
राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन ने शुक्रवार को निगमायुक्त को ज्ञापन सौंपकर त्योहारों के दौरान इस व्यवस्था को जारी रखने की मांग की। एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र बजाज और महासचिव महेश चौधरी ने बताया कि राखी और दिवाली जैसे त्योहारों पर दुकानदारों को दुकानों के आगे बरामदों में सामान रखने की अनुमति मिलती रही है। उन्होंने नगर निगम से इस परंपरा को जारी रखने की अनुमति देने का आग्रह किया।
एसोसिएशन ने बाजार के बाथरूमों की सफाई व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया। पदाधिकारियों ने बताया कि अप्रैल 2026 से सफाई के लिए मिलने वाली राशि का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने बकाया राशि एक सप्ताह के भीतर जारी करने की मांग की। साथ ही, एक बाथरूम में पाइप ठीक करने के दौरान तोड़ी गई टाइलों को बदलने की मांग की।
विज्ञापन
व्यापारियों ने राजगुरु मार्केट की खराब सड़कों की ओर भी निगम का ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि सड़कों की बदहाल स्थिति से व्यापारियों और ग्राहकों को परेशानी हो रही है। इसलिए इनका तत्काल पुनर्निर्माण कराया जाए। इसके अलावा गोल बाजार में पानी की पाइपलाइन डालने के लिए तोड़ी गई सड़क की अब तक मरम्मत नहीं हुई है। एसोसिएशन ने इसकी भी प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराने की मांग की।