फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Security stepped up at the railway station and bus stand in Hisar following a threat to blow up the Ambala station with a bomb.

Hisar News: अंबाला स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हिसार में रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर बढ़ाई सुरक्षा

Sat, 15 Aug 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 15 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Security stepped up at the railway station and bus stand in Hisar following a threat to blow up the Ambala station with a bomb.
हिसार। अंबाला रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी के बाद स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर हिसार रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, यात्री प्रतीक्षालय और आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। संदिग्ध वस्तुओं और लावारिस सामान पर विशेष नजर रखी गई।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी रणधीर सिंह और आरपीएफ थाना प्रभारी सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस दस्तों ने स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों और उनके सामान की जांच की। यात्रियों से संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर सुरक्षा कर्मियों ने यात्रियों के सामान की जांच की और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। बस स्टैंड चौकी इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यात्रियों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सुरक्षा जांच में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। स्वतंत्रता दिवस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed