फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Weather Update Monsoon takes a two-day break good rainfall expected between July 18 and 21

Haryana Weather Update: मानसून ने लिया दो दिन का ब्रेक, 18 से 21 जुलाई के बीच अच्छी बारिश के आसार

Sun, 12 Jul 2026 09:54 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sun, 12 Jul 2026 09:54 AM IST
सार

हरियाणा में पिछले तीन दिनों में हुई बारिश के कारण प्रदेशभर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं हवाओं की दिशा बदलने से उमस भी कम हुई है।

विज्ञापन
Haryana Weather Update Monsoon takes a two-day break good rainfall expected between July 18 and 21
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून ने फिलहाल दो दिन का ब्रेक ले लिया है। शनिवार को प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। हालांकि पिछले तीन दिनों में हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है और पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार 12 जुलाई को भी बारिश की संभावना नहीं है जबकि 13 और 14 जुलाई को हल्की बारिश हो सकती है। 18 से 21 जुलाई के बीच अच्छी बारिश के आसार बन रहे हैं।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 11 और 12 जुलाई को मानसून ब्रेक की स्थिति रहेगी। 13 और 14 जुलाई को एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे प्रदेशभर में हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद फिर चार दिन तक मानसून कमजोर रहेगा। उन्होंने बताया कि 18 से 21 जुलाई के दौरान एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इससे नमी बढ़ेगी और हरियाणा, दिल्ली व एनसीआर में अच्छी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि इस बार मानसून के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में असमान बारिश दर्ज की जा रही है। जीटी बेल्ट और एनसीआर के जिलों में अपेक्षाकृत अधिक वर्षा हुई है जबकि हिसार, सिरसा और फतेहाबाद जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से तापमान में आई गिरावट
पिछले तीन दिनों में हुई बारिश के कारण प्रदेशभर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं हवाओं की दिशा बदलने से उमस भी कम हुई है। शनिवार को सिरसा में सबसे अधिक 39 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा भिवानी में 37, हिसार में 36, गुरुग्राम में 34.9, करनाल में 33.6 और यमुनानगर में 32.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed