फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   HAU will provide natural farming training to 40,000 farmers.

Hisar News: एचएयू 40 हजार किसानों को देगा प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
HAU will provide natural farming training to 40,000 farmers.
कांबोज कुलपति एचएयू हिसार
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के 14 कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) प्रदेश के 40 हजार किसानों को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण देंगे। भारत सरकार के राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य मृदा स्वास्थ्य सुधार, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और किसानों की आय बढ़ाना है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. बलदेव राज कांबोज ने बताया कि प्रशिक्षण में किसानों को जैविक आदानों के स्थानीय उत्पादन, मृदा जैव विविधता संरक्षण और लागत कम करने की तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती रसायनमुक्त कृषि प्रणाली है, जिसमें स्थानीय नस्ल की गाय, बीजामृत, जीवामृत और पारंपरिक बीजों का उपयोग किया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह पहल भूमि, जल, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रदेश सरकार कुरुक्षेत्र में 2,000 हेक्टेयर क्षेत्र में प्राकृतिक खेती क्लस्टर भी विकसित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार शिक्षा निदेशक नरेश कौशिक ने बताया कि केवीके प्रशिक्षण, किसान गोष्ठियों और खेत प्रदर्शनों के माध्यम से किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने किसानों से उत्पादन लागत घटाने और मृदा स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed