सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar Airport: Ready for flight operations at 5-minute intervals, ACS Dr. G Anupama of the Civil Aviation Department inspected the airport

हिसार एयरपोर्ट : 5 मिनट के अंतराल पर विमानों के उड़ान संचालन के लिए तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Hisar Airport: Ready for flight operations at 5-minute intervals, ACS Dr. G Anupama of the Civil Aviation Department inspected the airport
हिसार में महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डा परिसर में अधिकारियों की बैठक लेकर निर्माण कार्यों व भविष्य
विज्ञापन
हिसार। सिविल एविएशन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. जी अनुपमा ने बुधवार को महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डा परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने एयरपोर्ट पर चल रहे विकास कार्यों के बारे अधिकारियों की बैठक ली।
Trending Videos

एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों ने बताया कि हिसार हवाई अड्डे से प्रत्येक 5 मिनट के अंतराल पर हवाई जहाज लैंड और टेक ऑफ हो सकते हैं। कैट 2 और ऑटो पायलट मोड पर लैंड करने के लिए आईलैश की अनुमति मिलनी बाकी है। उन्होंने हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए परिसर में बेहतर बस सेवा उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि लंबित अनुमति के लिए डीजीसीए से निरंतर संपर्क में रहें। अभी महाराजा अग्रसेन हिसार हवाई अड्डे से दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ और अयोध्या के लिए उड़ान सेवा उपलब्ध है। जल्द ही अहमदाबाद और जम्मू के लिए हवाई सेवा आरंभ करना प्रस्तावित है। इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर के पहले चरण की स्थापना के उपरांत यहां पर काफी संख्या में हवाई जहाजों का परिचालन होगा।
उन्होंने हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए परिसर में बेहतर बस सेवा उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए। बैठक के उपरांत अतिरिक्त मुख्य सचिव ने हवाई अड्डा परिसर के रनवे टर्मिनल बिल्डिंग व एटीसी बिल्डिंग के निर्माण कार्यों के संबंध में भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर उपायुक्त महेंद्र पाल, अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, एयरपोर्ट डायरेक्टर ओपी सैनी, डीएम अजय सक्सेना, प्रोजेक्ट डायरेक्टर कैप्टन एएस गिल माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed