सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   District Council Member Sunil Majra Resigns from Post

Hisar News: जिला परिषद सदस्य सुनील माजरा ने पद से दिया इस्तीफा

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 23 Apr 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
District Council Member Sunil Majra Resigns from Post
जिले के वार्ड नंबर 29 से जिला परिषद सदस्य सुनील माजरा
विज्ञापन
नारनौंद। हिसार जिले के वार्ड नंबर 29 से जिला परिषद सदस्य सुनील माजरा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बुधवार को अपना त्यागपत्र जिला परिषद के चेयरमैन सोनू सिहाग डाटा और सीईओ सुभाष चंद्र को सौंपा। लिखित त्यागपत्र में उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए कहा कि वह जिला परिषद सदस्य की जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी तरह से नहीं कर पा रहे हैं।
Trending Videos

सोशल मीडिया पर लाइव आकर सुनील माजरा ने जिला परिषद कार्यालय के कर्मचारियों और अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चपरासी से लेकर उच्चाधिकारियों तक भ्रष्टाचार फैला हुआ है, जिससे उनका काम करना मुश्किल हो गया। उन्होंने बताया कि इस माहौल में कार्य करना चुनौतीपूर्ण होने के कारण उन्होंने पद छोड़ने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील माजरा ने यह भी अनुरोध किया कि उनका इस्तीफा मंजूर कर वार्ड नंबर 29 का चार्ज संबंधित अधिकारी अथवा चेयरमैन को सौंपा जाए। जिला परिषद सदस्य के इस्तीफे के बाद वार्ड 29 में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। निजी कारणों के बावजूद उनके सोशल मीडिया पर लाइव आकर आरोप लगाने ने क्षेत्र के सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

::::::::::::::

वार्ड 29 के सदस्य सुनील माजरा का त्यागपत्र उन्हें मिला है लेकिन अभी मंजूरी नहीं किया गया ई है। माजरा ने इस्तीफे में निजी कारण बताए गए हैं और नियमानुसार अगली प्रक्रिया पूरी की जाएगी। -सोनू सिहाग डाटा, चेयरमैन, जिला परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed