सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar wrestlers Sachin and Rohit shine in Vietnam, win bronze medals

Hisar News: वियतनाम में चमके हिसार के पहलवान सचिन और रोहित ने जीते कांस्य पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hisar wrestlers Sachin and Rohit shine in Vietnam, win bronze medals
वियतनाम में आयोजित कुश्ती में दमखम दिखाते पहलवान सचिन पन्नू।
विज्ञापन
हिसार/नारनौंद। जिले के गांव सिसाय कालीरावण के पहलवान सचिन पन्नू और रोहित ने वियतनाम में आयोजित अंडर-23 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
Trending Videos


कोच संजय सिहाग ने बताया कि सचिन पन्नू रोहतक स्थित गुरमेर सिंह अखाड़े में अभ्यास करते हैं। अखाड़े के कोच रिंकू ने बताया कि प्रतियोगिता में रोहतक के सूरज ने रजत पदक भी हासिल किया। सचिन ने कठिन मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक जस्सी पेटवाड़ ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि छोटे गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदक जीतना बड़ी उपलब्धि है। इससे साबित होता है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। सचिन की जीत पर सामाजिक संगठनों, खेल प्रेमियों ने परिवार को शुभकामनाएं दीं। गांव लौटने पर खिलाड़ियों के भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed