Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
In Hansi, Technology Comes to the Aid of the Marginalized, Providing Sustenance to the Poor; Operations Now to be Conducted Using 4G Machines.
{"_id":"6a1570a32c60403181077471","slug":"video-in-hansi-technology-comes-to-the-aid-of-the-marginalized-providing-sustenance-to-the-poor-operations-now-to-be-conducted-using-4g-machines-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में धुंधली लकीरों को तकनीक का सहारा, गरीबों को मिला निवाला; अब 4जी मशीन से होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में धुंधली लकीरों को तकनीक का सहारा, गरीबों को मिला निवाला; अब 4जी मशीन से होगा काम
हरियाणा सरकार ने राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए प्रदेशभर के राशन डिपो पर नई 4-जी पीओएस मशीनें उपलब्ध करवाई हैं। नई तकनीक लागू होने के बाद राशन वितरण प्रक्रिया पहले की तुलना में तेज और सुचारू हो गई है।
नई मशीनों में फिंगरप्रिंट के साथ आई स्कैनिंग की सुविधा भी दी गई है, जिससे खासकर बुजुर्गों को राहत मिली है। पहले कई बार उंगलियों के निशान स्पष्ट न होने के कारण राशन लेने में परेशानियों होती थीं।
शहर और आसपास के गांवों के राशन डिपो पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से नई मशीनें भेजी गई हैं। अब तक 2-जी सिस्टम वाली मशीनों के कारण नेटवर्क समस्या और धीमी प्रक्रिया से लोगों को लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ता था।
प्रदेश में वर्तमान में 9247 राशन डिपो संचालित हैं, जहां करीब 40.69 लाख बीपीएल कार्डधारकों को राशन वितरित किया जाता है।
नई तकनीक लागू होने से वितरण व्यवस्था अधिक पारदर्शी और प्रभावी होने की उम्मीद है। डिपो संचालक धर्मवीर मजोका ने बताया कि 2-जी मशीनों की तुलना में नई 4-जी मशीनें तेज गति से काम कर रही हैं। इससे राशन वितरण में लगने वाला समय कम हुआ है और लाभार्थियों को लंबी कतारों से राहत मिली है।
एसडीएम राजेश खोथ ने कहा कि नई 4-जी पीओएस मशीनों से राशन वितरण प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक हुई है। बेहतर नेटवर्क सुविधा से पारदर्शिता बढ़ेगी और लोगों को समय पर राशन उपलब्ध हो सकेगा। वहीं डिपो होल्डरों की परेशानियां भी दूर होंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।