{"_id":"6a15709c143c688a190d3742","slug":"video-protest-by-corporations-contractual-employees-in-hansi-continues-for-the-fifth-day-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में निगम के अनुबंधित कर्मचारियों का धरना पांचवें दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में निगम के अनुबंधित कर्मचारियों का धरना पांचवें दिन भी जारी
बिजली निगम के अनुबंधित कर्मचारियों का बिजली निगम के खिलाफ एसडीओ ऑफिस के सामने पांचवें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी है। कर्मचारियों का आरोप है कि निगम अपनी मनमानी और मेडिकल रूप से अनफिट कर्मचारियों से जबरन काम कराने के विरोध में धरने पर बैठे हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि विभागीय अधिकारी उनकी शिकायतों को लगातार अनसुना कर रहे हैं।
गर्मी के मौसम में बढ़ती बिजली मांग के बीच हड़ताल पर बैठे अनुबंधित कर्मचारियों के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यदि हड़ताल जल्द समाप्त नहीं हुई तो बिजली व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। उपभोक्ताओं को कटौती या तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने साफ कहा कि मेडिकल रूप से अनफिट कर्मचारियों का तबादला किया जाए या उन्हें फील्ड ड्यूटी से राहत दी जाए।
धरने पर बैठे नरेंद्र व जिला सचिव विकास बेनीवाल कर्मचारियों ने कहा कि डॉक्टरों द्वारा गंभीर रूप से अस्वस्थ और मेडिकल अनफिट घोषित किए गए एचकेआरएन कर्मचारियों को भी कड़ी धूप और जोखिम भरे फील्ड कार्य करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। कर्मचारियों ने मांग की कि मेडिकल अनफिट कर्मचारियों से जबरदस्ती फील्ड ड्यूटी न करवाई जाए और उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए।
वहीं बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता सुरिंदर मेहरा ने बताया कि गर्मी के मौसम में बिजली का लोड लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में विभाग द्वारा सभी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। ताकि बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे। उन्होंने कहा कि यदि किसी कर्मचारी को किसी प्रकार की दिक्कत है, तो विभाग उसकी समस्या का जल्द समाधान करने का प्रयास करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।