{"_id":"6a14975b0491cf43400ed751","slug":"video-son-in-law-opens-fire-while-visiting-for-sons-birthday-three-injured-including-mother-in-law-and-sister-in-law-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: बेटे का जन्मदिन बनाने आए दामाद ने की फायरिंग, सास-सलहज समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: बेटे का जन्मदिन बनाने आए दामाद ने की फायरिंग, सास-सलहज समेत तीन घायल
मुजफ्फरनगर। शहर की पंचशील कॉलोनी में बेटे का जन्मदिन मनाने आए दामाद ने कहासुनी के बाद लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। गोली लगने से सास और परिवार की दो महिलाएं घायल हो गई। घायलों को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पंचशील कॉलोनी निवासी प्रदीप मित्तल ने अपनी बेटी राधिका की शादी 2012 में शहर के ही अनंत मित्तल के साथ की थी। दंपती के बीच विवाद शुरू हो गया। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। वर्तमान में अनंत मित्तल ऋशिकेश के नेपाली हाउस में रहता है। सोमवार को कक्षा नौ में पढ़ने वाले उसके बेटे का जन्मदिन था। वह कार में सवार होकर ऋषिकेश से बेटे के साथ पंचशील कॉलोनी पहुंचा। यहां जन्मदिन मनाने के दौरान राधिका और अनंत के बीच कहासुनी हो गई। अनंत ने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से सास क्षमा, चचिया सास सविता और सलहज अपूर्वा घायल हो गई। राधिका ने किसी तरह अपनी जान बनाई। इस दौरान आसपास के लोग एकत्र हो गए। आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। एसएसपी संजय वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।