सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Saharanpur Deputy Labor Commissioner Vandana suspended, notice of Rs 18 lakh issued against rules

UP: सहारनपुर की उप श्रमायुक्त वंदना निलंबित, नियम विरुद्ध जारी कर दिया 18 लाख का नोटिस, अस्पताल का है मामला

अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 25 May 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Saharanpur News: आईएमए अध्यक्ष डॉ. प्रवीण शर्मा ने निजी अस्पताल के निर्माण से संबंधित शुल्क जमा कर दिया। इसके बाद भी उप श्रमायुक्त ने 18 लाख वसूली का आदेश दिया। शासन स्तर से जांच की गई तो वंदना को अनियमितता का दोषी पाया गया।

UP: Saharanpur Deputy Labor Commissioner Vandana suspended, notice of Rs 18 lakh issued against rules
निलंबन। (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाल नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

श्रम विभाग में अनियमितताओं के आरोपों के चलते उप श्रमायुक्त वंदना को निलंबित कर दिया गया है। शासन ने उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं। दरअसल एक अस्पताल के निर्माण के लिए तमाम शुल्क देने के बाद भी आईएमए अध्यक्ष से 18 लाख रुपये की वसूली का नोटिस जारी कर दिया गया, जो कि जांच में गलत पाया गया।

Trending Videos


आईएमए अध्यक्ष डॉ. प्रवीण शर्मा ने मल्हीपुर सड़क पर एक निजी अस्पताल का निर्माण शुरू किया था। नियमानुसार उन्हें श्रम विभाग में शुल्क जमा कराना था। वंदना पर आरोप है कि उन्होंने कर्मचारी प्रतिकर अधिनियम के तहत 18 लाख रुपये की वसूली का आदेश दिया। यह आदेश विधिक प्रावधानों की अनदेखी करते हुए दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. प्रवीण शर्मा ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की थी। शासन ने जांच कराई गई, जिसमें वंदना दोषी पाई गईं। उन पर बोर्ड को वित्तीय नुकसान पहुंचाने का भी आरोप है। निलंबन अवधि में वंदना मुख्यालय से संबद्ध रहेंगी। इस मामले में डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि मैंने मल्हीपुर रोड पर अस्पताल के भवन का निर्माण शुरू करने से पहले नियमानुसार तमाम औपचारिकताएं पूरी कीं, लेकिन श्रम विभाग में उप श्रमायुक्त द्वारा नियम विरुद्ध जाकर परेशान किया गया। तब मामले की शिकायत की थी।
विज्ञापन


ये भी देखें...
Saharanpur: धार्मिक स्थल की जमीन पर फर्जी कागजों के जरिये कब्जा दिलाने का आरोप, 37 पर FIR; जानें पूरा मामला

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed