सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Waterlogging at Bus Stand; Shopkeepers Warn of Market Shutdown and Sit-in Protest

Saharanpur News: बस अड्डे पर जलभराव, दुकानदारों ने दी बाजार बंद कर धरने की चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 26 May 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging at Bus Stand; Shopkeepers Warn of Market Shutdown and Sit-in Protest
विज्ञापन
नकुड़। नगर के बस अड्डे पर पिछले आठ दिनों से जलभराव की समस्या से दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानों के सामने गंदा पानी भरा होने के कारण व्यापार प्रभावित हो गया है। प्रभावित दुकानदारों ने जल्द समस्या का समाधान न होने पर दुकान बंद कर धरने पर बैठने की चेतावनी दी है।
Trending Videos


दुकानदार राजेंद्र प्रधान, मुकेश पंवार, घनश्याम शर्मा, नईम राव, सोमपाल, विपिन, फरमान, रईस राव, नफीस, रामकुमार व जगपाल आदि ने बताया कि दुकानों तक पहुंचने के लिए उन्हें कैरेट और फट्टे रखकर आना-जाना पड़ रहा है। कई दुकानों के अंदर तक पानी पहुंच चुका है, जिससे व्यापार पर असर पड़ रहा है। व्यापारियों ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल पंपिंग सेट लगाकर पानी निकासी कराने की मांग की है। उनका कहना है कि केवल दिखावे के लिए व्यवस्था की जाती है, लेकिन नियमित रूप से पंप नहीं चलाया जाता। उन्होंने समस्या के स्थायी समाधान की भी मांग की। उधर नगर पालिका अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने बताया कि तालाब में काम चलने के कारण नाला बंद कर रखा है। पंपिंग सेट चलवाकर पानी निकलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed