{"_id":"6a1592bb9dab3d2ff7098dd5","slug":"saharanpur-drug-smuggler-caught-with-heroin-worth-rs-1-30-crore-used-to-get-rs-10-thousand-for-every-supply-2026-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: 1.30 करोड़ की हेरोइन के साथ नशा तस्कर दबोचा, हर सप्लाई के मिलते थे 10 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: 1.30 करोड़ की हेरोइन के साथ नशा तस्कर दबोचा, हर सप्लाई के मिलते थे 10 हजार रुपये
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 26 May 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
सार
मेरठ-शामली हाईवे पर भूनी टोल प्लाजा के पास एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने नशा तस्कर शौकीन अली निवासी शामली को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 640 ग्राम हेरोइन, मोबाइल, बाइक और नकदी बरामद हुई है।
हेरोइन। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मेरठ-शामली हाईवे पर भूनी टोल के पास से तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 1.30 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस नशा तस्कर के नेटवर्क खंगालने में जुट गई है।
Trending Videos
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम को शामली क्षेत्र में हेरोइन सप्लाई की सूचना मिल रही थी। मंगलवार को टीम ने मेरठ और शामली के बीच तस्कर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। सूचना मिली कि तस्कर बरेली की हेरोइन शामली में बेचने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी के चलते एएनटीएफ की टीम ने मंगलवार को मेरठ-शामली हाईवे पर भूनी टोल से करीब 200 मीटर शामली की तरफ थाना सरूरपुर क्षेत्र में जाल बिछा दिया। तस्कर शौकीन अली निवासी गांव पांवटी कलां थाना कैराना जिला शामली को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 640 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.30 करोड़ रुपये है। इसके अलावा से बाइक, मोबाइल फोन और एक हजार रुपये की नकदी बरामद हुई। आरोपी तस्कर के खिलाफ बरामदगी पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
हर सप्लाई के बदले मिलते थे 10 हजार रुपये
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हेरोइन बरेली के एक व्यक्ति से ली थी और शामली निवासी दो लोगों को सप्लाई करने जा रहा था। सप्लाई के बदले उसे 10 हजार रुपये मिलने थे। इसी रकम से वह अपने शौक पूरे करता था और परिवार का भरण-पोषण करता था। पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं। अब पुलिस फारवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगालते हुए इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों और सहयोगियों की तलाश में जुटी है।
ये भी देखें...
Meerut: एक ही परिवार के छह लोगों के हत्यारे को तिहाड़ जेल से लाई पुलिस, 10 घंटे की पैरोल पर आकर किया निकाह