{"_id":"6a149697ea89a211cb0a555e","slug":"muzaffarnagar-young-man-opened-fire-at-his-in-laws-house-shot-three-women-including-mother-in-law-2026-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: ससुराल में युवक ने की फायरिंग, सास और चचिया सास समेत तीन महिलाओं को गोली मारी, ये थी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: ससुराल में युवक ने की फायरिंग, सास और चचिया सास समेत तीन महिलाओं को गोली मारी, ये थी वजह
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 26 May 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
सार
देहरादून में रहने वाले अनंत मित्तल ने अपने बेटे का जन्मदिन मनाया। मुजफ्फरनगर में अलग रह रही पत्नी राधिका बेटे के जन्मदिन में शामिल होकर लौट आई थी। उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली, जिस पर किसी ने कमेंट कर दिया। इसी से नाराज होकर अनंत ने वारदात की।
वारदात के बाद पहुंचे एसएसपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मां ने बेटे को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दी, तो एक रिश्तेदार ने भी बधाई दे दी। यह बात बच्चे के पिता अनंत मित्तल को नागवार गुजरी। उसने पंचशील कॉलोनी ससुराल में आकर फायरिंग कर दी। गोली लगने से आरोपी की सास सहित तीन महिलाएं घायल हो गईं। उन्हें मेरठ रेफर किया गया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को रिवाल्वर सहित पकड़ लिया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने भी पहुंचकर जानकारी ली।
Trending Videos
मौके पर एकत्र लोग।
- फोटो : अमर उजाला
नगर के सराफा बाजार में सराफ की दुकान करने वाले प्रदीप मित्तल ने अपनी बेटी राधिका की शादी वर्ष 2012 में शहर के नई मंडी निवासी अनंत मित्तल से की थी। लगभग तीन साल से दंपती के बीच विवाद चल रहा था। बच्चे की कस्टडी के लिए वर्तमान में हाईकोर्ट में वाद विचाराधीन है। अनंत मित्तल इन दिनों देहरादून के डोईवाला के मोहल्ला लाल थप्पड़ में रहता है। उसकी पत्नी अपने मायके में रहती है। बेटा यशराज (12) अपने पिता के पास रहता है। वह कक्षा नौ का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को उसका जन्मदिन था। बेटे के जन्मदिन पर अनंत अपनी कार से बेटे के साथ पंचशील कॉलोनी में ससुराल आया था। पुलिस के अनुसार, जन्मदिन मनाने के दौरान दंपती में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी बढ़ने पर अनंत ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाल कर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। उसने अपनी सास शमा व चचिया सास सविता के पेट में एक-एक गोली व सविता की पुत्रवधू अपूर्वा के कंधे में एक गोली मारकर उन्हें घायल कर दिया। राधिका ने किसी तरह अपनी जान बचाई।
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पहुंचकर लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया। एसएसपी संजय वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल महिलाओं को गंभीर हालत में मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी ने कहा कि आरोपी को पकड़ा गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उधर, परिजनों ने आरोपी के बेटे को रिश्तदारों के पास भेजा है।
आठ जिंदा व चार खोखा बरामद
एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि आरोपी का रिवाल्वर कब्जे में लिया है। उसने चार राउंड गोली चलाई थी। दो गोली रिवाल्वर के चेंबर व छह गोली आरोपी की जेब से मिली है।
यहां से बिगड़ी बात
एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए राधिका सुबह के समय देहरादून पति के घर गई थी। जन्मदिन मनाकर वह शाम के समय वापस आ गई थी। घर आकर उसने सोशल मीडिया पर बेटे को बधाई दी। इस पर किसी रिश्तेदार ने भी बधाई दे दी, जो अनंत को अच्छा नहीं लगा। वह बेटे को लेकर कार में देर शाम पंचशील कॉलोनी आया। वहां विवाद बढ़ गया और उसने गुस्से में फायरिंग कर दी।
ये भी देखें...
एक और पति की हत्या: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची साजिश, शराब पिलाकर बेसुध किया और गमछे से घोंटा गला
एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि आरोपी का रिवाल्वर कब्जे में लिया है। उसने चार राउंड गोली चलाई थी। दो गोली रिवाल्वर के चेंबर व छह गोली आरोपी की जेब से मिली है।
यहां से बिगड़ी बात
एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए राधिका सुबह के समय देहरादून पति के घर गई थी। जन्मदिन मनाकर वह शाम के समय वापस आ गई थी। घर आकर उसने सोशल मीडिया पर बेटे को बधाई दी। इस पर किसी रिश्तेदार ने भी बधाई दे दी, जो अनंत को अच्छा नहीं लगा। वह बेटे को लेकर कार में देर शाम पंचशील कॉलोनी आया। वहां विवाद बढ़ गया और उसने गुस्से में फायरिंग कर दी।
ये भी देखें...
एक और पति की हत्या: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची साजिश, शराब पिलाकर बेसुध किया और गमछे से घोंटा गला