सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Mini pistol manufacturing factory caught, four miscreants arrested in encounter, two shot

Muzaffarnagar: मिनी तमंचे बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी, मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार, दो को लगी गोली

अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 26 May 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
सार

संधावली कट के पास एक बंद पड़ी फैक्टरी में तमंचे बनाए जा रहे थे। चार आरोपियों को पकड़ लिया गया। ये लोग सामान्य से छोटे तमंचे बनाते थे, जिन्हें छिपाने में आसानी रहती थी। मौके से तमंचे, पिस्टल व अन्य उपकरण बरामद हुए हैं।

Muzaffarnagar: Mini pistol manufacturing factory caught, four miscreants arrested in encounter, two shot
बरामद तमंचे। सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार

सिविल लाइन थाना पुलिस ने संधावली कट के पास बंद फैक्टरी पर छापेमारी कर वहां चलाई जा रही तमंचा फैक्टरी को पकड़ा। मौके पर मौजूद अंतर्राज्जीय गिरोह के चार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी घायल हो गए। पुलिस ने मौके से बने व अधबने भारी संख्या में तमंचे, दो पिस्टल व तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए। यह गिरोह बिहार से पिस्टल खरीदकर बेचने का भी काम करता है। एक इलेक्ट्रिक स्कूटी भी बरामद हुई है।
Trending Videos

 

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि सिविल लाइन थाना पुलिस ने संधावली कट के पास हथियारों की फैक्टरी पकड़ी। मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो आरोपी घायल हुए हैं। गिरफ्तार आरोपी बिहार से दो पिस्टल खरीदकर लाए। यहां पर तमंचे बनाने की फैक्टरी चला रहे थे। 60 से 70 हजार रुपये में पिस्टल व चार से सात हजार रुपये में तमंचा बेचते थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ, सहारनपुर, गाजियाबाद, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड में भी शस्त्र बेचते थे। एक घायल आरोपी शमीम उर्फ सोनू इस गिरोह का सरगना है। वह अपने भाई के साले मुर्सलीन के साथ मिलकर तमंचे बनाता था। दो साथी विशाल व अदनान सप्लाई का काम देखते थे। विशाल लुटेरा भी है। मौके से 15 बने व चार अधबने तमंचे, दो पिस्टल, एक स्कूटी व तमंचे बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। शमीम के खिलाफ तीन, विशाल के खिलाफ पांच, अदनान के खिलाफ दो व मुर्सलीन के खिलाफ एक मामला थाने में दर्ज है। एसएसपी ने सिविल लाइन थाना प्रभारी महावीर चौहान की टीम को 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की।
 
विज्ञापन

पिता से सीखा तमंचे बनाना
आरोपी शमीम का उनका पिता पहले तमंचे बनाने का काम करता था। अपने पिता से शमीम ने काम सीखा था। वह पहले भी तमंचे बनाने की फैक्टरी चलाने के आरोप में पकड़ा गया था।
 

इनको किया गिरफ्तार
- शमीम उर्फ सोनू, निवासी सोन्टा थाना बाबरी जिला शामली हाल नसीरपुर रोड मासूम त्यागी घर्मकांटा के पास सुभाषनगर थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर ( घायल )।
- विशाल, निवासी खुब्बापुर थाना मन्सूरपुर, मुजफ्फरनगर ( घायल)।
-अदनान, निवासी गांव हुसैनपुर बोपाडा थाना मन्सूरपुर मुजफ्फरनगर ।
- मुर्सलीन, निवासी मोहल्ला सुभाषनगर थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर ।
 

यह दी जानकारी-
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका अवैध शस्त्रों के निर्माण का एक संगठित गिरोह है। वह अवैध शस्त्रों का निर्माण कर मांग के आधार पर विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करते हैं। सुनसान स्थान पर अवैध शस्त्र निर्माण की फैक्टरी चलाते हैं। पुलिस से बचने के लिए स्थान बदल कर अवैध शस्त्र बनाने का काम करते हैं।

छोटे-छोटे तमंचे बनाते में माहिर
एसएसपी ने कहा कि यह गिरोह छोटे -छोटे तमंचे बनाने में माहिर है, जिन्हें छिपाने में आसानी रहती है। ऐसे ही तमंचे बरामद हुए हैं।

ये भी देखें...
Shamli: निर्माणाधीन मकान का लोहे का गेट गिरा, मलबे में दबकर 12 साल के किशोर की दर्दनाक मौत
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed