सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Honoring Excellence... Women created a mark in society with spirit and passion, 150 women were honored

Hisar News: श्रेष्ठता का सम्मान...महिलाओं ने जज्बे और जुनून से समाज में बनाई पहचान, 150 महिलाओं को सम्मानित किया

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 16 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Honoring Excellence... Women created a mark in society with spirit and passion, 150 women were honored
हिसार में आयोजित नारी सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला को सम्मानित करतीं सोसायट
विज्ञापन
हिसार। नारायणी वेलफेयर सोसायटी, लोकहित एनजीओ और राष्ट्रीय जाट किसान कामगार महासभा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को न्यू यशोदा पब्लिक स्कूल में नारी शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 150 महिलाओं को शिक्षा, सामाजिक सेवा, साहित्य, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Trending Videos

समारोह की शुरुआत भूवी की सरस्वती वंदना से हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय जाट किसान कामगार महासभा की अध्यक्ष जया पूनिया ने कहा कि महिलाएं समाज की असली शक्ति हैं और हर क्षेत्र में मेहनत और प्रतिभा के दम पर नई पहचान बना रही हैं। उन्होंने महिलाओं के आगे बढ़ने के अवसर सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारायणी वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष डॉ. गुंजन गोयल ने बताया कि समारोह का उद्देश्य समाज में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को पहचान देना और उन्हें प्रेरित करना है। कार्यक्रम में सम्मानित होने से महिलाओं का हौसला भी बढ़ता है। लोकहित एनजीओ की प्रतिनिधि चंचल नांदल और महासभा की प्रतिनिधि मनीषा पूनिया ने महिलाओं को सम्मान और अवसर देने के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। कृपा और सरगम ने हरियाणवी गीत और नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। बच्चों और महिलाओं की प्रस्तुतियों ने समारोह को और जीवंत बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed