{"_id":"6a8211b12a885dfa280f2d82","slug":"independence-day-celebrated-by-hoisting-the-tricolour-at-the-protest-site-hisar-news-c-21-1-hsr1041-931571-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: धरना स्थल पर तिरंगा फहराकर मनाया स्वतंत्रता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: धरना स्थल पर तिरंगा फहराकर मनाया स्वतंत्रता दिवस
Mon, 17 Aug 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
फोटो कैप्शन: नारनौंद नगरपालिका कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण करते मास्टर सतबीर सिंह। स्रोत : सं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौंद। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर 13 मई के समझौते को लागू कराने की मांग को लेकर नगर पालिका एवं अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। स्वतंत्रता दिवस पर कर्मचारियों ने धरना स्थल पर ही ध्वजारोहण कर आजादी का जश्न मनाया। सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ से जुड़े मास्टर सतबीर लोहान ने तिरंगा फहराया। इसके बाद कर्मचारियों और विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने विचार गोष्ठी में सरकार की नीतियों पर चर्चा की।
मास्टर सतबीर लोहान ने कहा कि देश 1947 में अंग्रेजी शासन से आजाद हो गया लेकिन समाज के निचले तबके के कर्मचारी आज भी शोषण का सामना कर रहे हैं। ठेकेदारों द्वारा कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है और कच्चे कर्मचारियों को लंबे समय से नियमित नहीं किया गया।
हड़ताल की अध्यक्षता उपप्रधान राजबीर व सतीश पद्मावत ने की। मंच संचालन जिला वरिष्ठ उपप्रधान नसीब सिंह ने किया। राज्य महासचिव देवेंद्र लोहान ने बताया कि कर्मचारियों ने मांगों को लेकर 8 अप्रैल से 13 मई तक 37 दिन की हड़ताल की थी।
विज्ञापन
इसके बाद 13 मई को सरकार और यूनियन के बीच समझौता हुआ था जिसमें 17 मांगों पर सहमति बनी थी। इस दौरान ब्लॉक प्रधान योगेंद्र माजरा, विकास गौतम, रोहतास शर्मा, जसबीर श्योकंद, संजय पानू, संजय गौतम आदि मौजूद रहे।