{"_id":"6a4ffa5d08bccf9e6301ebf7","slug":"it-is-not-possible-to-provide-water-through-urban-pipeline-gangwa-hisar-news-c-21-hsr1020-907076-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरी पाइपलाइन से पानी देना संभव नहीं : गंगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरी पाइपलाइन से पानी देना संभव नहीं : गंगवा
Fri, 10 Jul 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
मीडिया से बातचीत करते मंत्री रणबीर गंगवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांसी। सरकार चानौत के ग्रामीणों को पानी देने के पक्ष में है और बातचीत के लिए पूरी तरह तैयार है। ग्रामीण जहां भी बुलाएंगे वह वहां जाकर बातचीत करेंगे लेकिन अमृत-2 योजना के तहत शहरी पाइपलाइन से ग्रामीणों को पानी देना संभव नहीं है। यह बात जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
मंत्री ने कहा कि सरकार चानौत गांव में नया पानी का टैंक बनवाने के लिए भी तैयार है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के जिन क्षेत्रों में भूजल खराब है वहां करीब 300 नए पानी के टैंक बनाए जा रहे हैं। इस परियोजना पर लगभग 1,000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। टी कनेक्शन लगवाने वाले सोमेश के बारे में सवाल पूछने पर बात टालते हुए मंत्री ने कहा कि यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
पीएम दौरे के लिए लगाईं जिम्मेदारियां :
गंगवा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियां जोरों पर है। बैठक में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की गईं।