{"_id":"6a7ae3612d2e3db8360fd8b0","slug":"kanwariya-dies-of-electrocution-while-offering-kanwar-in-hisar-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: कांवड़ चढ़ाते समय करंट लगने से कांवड़िए की मौत, वन विभाग की कॉलोनी में शिव मंदिर पहुंचा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: कांवड़ चढ़ाते समय करंट लगने से कांवड़िए की मौत, वन विभाग की कॉलोनी में शिव मंदिर पहुंचा था
Tue, 11 Aug 2026 02:24 PM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:24 PM IST
सार
शिव नगर निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उसका बेटा 32 वर्षीय मुकंदी हरिद्वार से कांवड़ लेकर आया था। आज सुबह करीब 5:15 बजे वह वन विभाग की कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में कांवड़ चढ़ा रहा था।
विज्ञापन
मृतक युवक
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार के वन विभाग कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में कांवड़ चढ़ाते समय करंट लगने से एक कावड़िए की मौत हो गई। कांवड़िए के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया है जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
शिव नगर निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उसका बेटा 32 वर्षीय मुकंदी हरिद्वार से कांवड़ लेकर आया था। आज सुबह करीब 5:15 बजे वह वन विभाग की कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में कांवड़ चढ़ा रहा था। कावड़ चढ़ाने के बाद मंदिर के गुंबद से नीचे उतरते समय वहां से गुजर रही एक बिजली की तार से उसे अचानक करंट लग गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह उसे लेकर जिंदल अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन