Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Irrigation department employees stage a protest in Hansi; demonstrated at the Mini-Secretariat and submitted a memorandum to the SDM.
{"_id":"6a7ade48f321bbddb60e48f5","slug":"video-irrigation-department-employees-stage-a-protest-in-hansi-demonstrated-at-the-mini-secretariat-and-submitted-a-memorandum-to-the-sdm-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में सिंचाई कर्मचारियों का हल्लाबोल, लघु सचिवालय पर किया प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में सिंचाई कर्मचारियों का हल्लाबोल, लघु सचिवालय पर किया प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
नहरी पानी चोरी रोकने गई सिंचाई विभाग की टीम पर हुए हमले का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। 29 जुलाई को सिवानी फीडर पर ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट के विरोध में मंगलवार को पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्ज यूनियन और सर्व कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों ने हांसी शहर में प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और डीसी व एसपी के नाम ज्ञापन सौंपकर हमले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि घटना को एक सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस अभी तक केवल एक आरोपी को ही गिरफ्तार कर पाई है, जबकि अन्य आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। इससे कर्मचारियों में भारी रोष है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि यदि ड्यूटी पर तैनात सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होगी तो फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों का मनोबल टूटेगा।
हांसी जिला प्रधान अशोक यादव ने कहा कि सिंचाई विभाग के कर्मचारी नहरी पानी को टेल तक पहुंचाने और पानी चोरी रोकने के लिए दिन-रात फील्ड में काम करते हैं। ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों पर हमला होना गंभीर मामला है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कर्मचारी नहरी पानी चोरी रोकने के लिए मौके पर जाएंगे तो उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। यदि हमलावरों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई और कर्मचारियों को सुरक्षा नहीं मिली तो फील्ड में तैनात कर्मचारी नहरी पानी चोरी रोकने के अभियानों से पीछे हटने को मजबूर हो सकते हैं।
राज्य प्रधान गंगा राम मौन ने कहा कि जेई एसोसिएशन ने भी कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि 15 अगस्त तक हमले में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो कर्मचारी बड़े आंदोलन का ऐलान करेंगे। इसके लिए प्रशासन पूरी तरह जिम्मेदार होगा।
ज्ञापन लेने पहुंचे हांसी के एसडीएम राजेश खोथ ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि प्रशासन उनके साथ है। उन्होंने कहा कि मामले में शामिल एक-एक आरोपी को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।