सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Marks on the hands, the name of Baba echoed.

Hisar News: हाथों में निशान, गूंजा बाबा का नाम

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 18 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Marks on the hands, the name of Baba echoed.
हांसी निशान यात्रा ने निशान उठाए हुए श्रद्धालु। संस्था
विज्ञापन
हांसी। श्री श्याम मंदिर के 54वें अष्ट दिवसीय श्री श्याम महोत्सव के उपलक्ष्य में चौथे दिन बुधवार को शहर में निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा में 2100 से अधिक निशान श्री श्याम बाबा को अर्पित किए गए। तेज धूप और गर्मी के बावजूद श्याम भक्तों का उत्साह देखने लायक था। श्रद्धालु नंगे पांव हाथों में निशान लेकर बाबा के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे।

मार्ग में हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा और जय श्री श्याम के जयघोष गूंजते रहे। निशान यात्रा के स्वागत के लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों की ओर से जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए व मीठे पानी की छबीलों की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री श्याम मित्र मंडल के प्रधान जगदीश मित्तल ने बताया की 54वें श्री श्याम महोत्सव के विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। 18 जून को शहर में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा निकलेगी। यात्रा में इस्कॉन बहादुरगढ़, रोहतक और हिसार के भक्त हरिराम नगर संकीर्तन करेंगे। 19 जून को श्री श्याम रथ सवारी निकलेगी।
विज्ञापन

रथ सवारी के दौरान मंदिर प्रांगण से तोरणद्वार तक भव्य इलेक्ट्रिक आतिशबाजी की जाएगी और 20 जून को पीसीएसडी स्कूल के प्रांगण में विशाल श्री श्याम जागरण का आयोजन किया जाएगा। 21 जून को आयोजित एक शाम सांवरे के नाम में निकुंज कामरा प्रस्तुति देंगे।


पेट के बल श्री श्याम मंदिर पहुंचे श्रद्धालु :
54वें अष्ट दिवसीय श्री श्याम महोत्सव की निशान यात्रा के दौरान युवाओं की एक टोली ने अनोखी श्रद्धा का परिचय दिया। युवा पेट के बल (पालनीय) करते हुए श्री श्याम मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed