{"_id":"69b9a2c3801b1f84c30c85e6","slug":"mla-jassi-petwada-said-the-names-of-legislators-who-engage-in-cross-voting-should-be-made-public-and-those-who-betray-should-be-expelled-from-the-party-hisar-news-c-21-hsr1020-831165-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: विधायक जस्सी पेटवाड़ बोले-क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों के नाम सार्वजनिक किए जाएं, विश्वासघात करने वालों को पार्टी से निष्कासित करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: विधायक जस्सी पेटवाड़ बोले-क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों के नाम सार्वजनिक किए जाएं, विश्वासघात करने वालों को पार्टी से निष्कासित करो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस विधायकों द्वारा कथित क्रॉस वोटिंग का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मुद्दे पर नारनौंद के विधायक जस्सी पेटवाड़ ने कांग्रेस हाईकमान से कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन पांच विधायकों ने पार्टी लाइन के खिलाफ वोट किया उनके नाम सार्वजनिक होने चाहिए।
जस्सी पेटवाड़ ने कहा कि पार्टी के प्रति विश्वासघात करने वालों को हमेशा के लिए निष्कासित किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी नेता अनुशासन और पार्टी की विचारधारा का उल्लंघन करने का साहस न कर सके। उनका कहना है कि यह केवल अनुशासनहीनता नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के विश्वास के साथ धोखा है।
उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं की क्रॉस वोटिंग संगठन को कमजोर करने का काम कर रही है। उन्होंने हाईकमान से अपील की कि दोषी विधायकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। संवाद
Trending Videos