{"_id":"6a6828dfee329b63eb0f474e","slug":"monsoon-trough-to-pass-through-haryana-due-to-influence-of-western-disturbance-orange-alert-issued-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के असर से हरियाणा से गुजरेगा मानसून टर्फ, भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के असर से हरियाणा से गुजरेगा मानसून टर्फ, भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी
Tue, 28 Jul 2026 09:28 AM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Tue, 28 Jul 2026 09:28 AM IST
सार
एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर पंजाब पर एक चक्रवात बनने से राजस्थान से होकर गुजर रही मानसून टर्फ हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर आएगी। प्रदेश के उत्तरी पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर व कुरुक्षेत्र में अति भारी और पूर्वी जिलों करनाल, पानीपत व सोनीपत में मूसलाधार बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम (सांकेतिक)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मानसून टर्फ के हरियाणा के गुजरने से आज से तीन दिन तक बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने 28 व 29 जुलाई को प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर पंजाब पर एक चक्रवात बनने से राजस्थान से होकर गुजर रही मानसून टर्फ हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर आएगी। इसके असर से 28 से 30 जुलाई के दौरान पूर्वी व पश्चिमी हवाओं के मिलने से प्रदेश के उत्तरी पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर व कुरुक्षेत्र में अति भारी और पूर्वी जिलों करनाल, पानीपत व सोनीपत में मूसलाधार बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
वहीं, मध्यवर्ती और दक्षिणी जिलों रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह व पलवल में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर तेज बारिश जबकि पश्चिमी जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी व महेंद्रगढ़ में हल्की बारिश की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
कुछ जिलों में हुई हल्की बारिश
उधर कई जिलों में नमी वाली हवाओं के पहुंचने से सोनीपत, नूंह, करनाल, महेंद्रगढ़ व हिसार जिलों में बिखराव वाली हल्की बारिश हुई। इस दौरान सोनीपत में सबसे ज्यादा 20.5 एमएम बारिश दर्ज की गई।