फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Guru Purnima festival celebrated at Tirupati Dham with the worship of the sacred sandals (Charan Paduka).

Hisar News: तिरुपति धाम में चरण पादुका पूजन के साथ मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Guru Purnima festival celebrated at Tirupati Dham with the worship of the sacred sandals (Charan Paduka).
तिरुपति धाम में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव में उपस्थित स्वामी नारायणाचार्य महाराज व श्रद्धालु
हिसार। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर तिरुपति बालाजी धाम में चरण पादुका पूजन एवं गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परम पद प्राप्त अनंत विभूषित जगदगुरु त्रिदंडी जीयर स्वामी देवनारायणाचार्य महाराज को पुष्पांजलि अर्पित करने और चरण पादुका पूजन से हुई।
विज्ञापन


महोत्सव में गुरु महिमा का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को गुरु के महत्व से अवगत कराया गया। नवनियुक्त अभिनव उत्तराधिकारी अनंत विभूषित स्वामी नारायणाचार्य महाराज के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिष्य और श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन


स्वामी नारायणाचार्य महाराज ने कहा कि गुरु का सदैव सम्मान करना चाहिए। धर्म और सद्मार्ग का मार्गदर्शन करने वाले गुरु की महिमा अपरंपार है। गुरु केवल आध्यात्मिक ज्ञान ही नहीं देता, बल्कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उचित दिशा दिखाकर शिष्य के व्यक्तित्व और चरित्र का निर्माण भी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महोत्सव के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं को सात्विक गोष्ठी प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने धाम में स्थापित भगवान वेंकटेश, माता पद्मावती और माता गोदांबा के मुख्य मंदिरों में दर्शन किए। इसके अलावा गरुड़, लक्ष्मी नृसिंह, सुदर्शन, रामानुज स्वामी, शठकोप स्वामी, वरवर मुनि और हनुमान मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने मत्था टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed