{"_id":"6a6e4869a80e120e2d06ea2b","slug":"mukesh-used-to-take-the-children-and-leave-for-her-maternal-home-without-informing-anyone-the-two-used-to-quarrel-hisar-news-c-21-hsr1005-922330-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बिना बताए बच्चों को लेकर मायके चली जाती थी मुकेश, दोनों में होता था झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बिना बताए बच्चों को लेकर मायके चली जाती थी मुकेश, दोनों में होता था झगड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। गांव मलापुर में घर में बनी हौदी में मां और दो बच्चों के शव मिलने के मामले में अमित के परिजनों का कहना है कि मुकेश कई बार बिना बताए बच्चों को लेकर मायके चली जाती थी। इसके बाद परिवार के लोग उसे ढूंढते रहते थे। मुकेश और अमित के बीच कई बार झगड़ा भी होता था।
अमित के भाई राकेश ने बताया कि मुकेश असरावां रोड स्थित एक पटाखा फैक्टरी में काम करती थी। एक बार अमित और मुकेश के बीच झगड़ा हुआ था जिसे बाद में सुलझा लिया गया। अगले दिन अमित उसे फैक्टरी छोड़कर आया लेकिन लंच ब्रेक के दौरान वह बच्चों को साथ लेकर बिना बताए मायके चली गई।
परिवार के लोग उसे ढूंढते रहे। बाद में पता चला कि वह मायके में है। इसके बाद पंचायत के साथ जाकर उसे वापस लाया गया। राकेश ने बताया कि अमित कभी-कभार शराब पीता था।
विज्ञापन
शाम को घटना की जानकारी मिली : राकेश ने बताया कि वह हिसार के सर्वेश अस्पताल में कार्यरत है और उसे वहां काम करते हुए अभी 11 दिन हुए हैं। शनिवार सुबह अमित उसके घर आया था और पिता से बातचीत कर रहा था। इसके बाद वह अस्पताल चला गया। दोपहर करीब एक बजे घर से फोन आया कि तुरंत घर पहुंचो। वह शाम करीब चार बजे घर पहुंचा।
जब उसने अमित की पत्नी और बच्चों के बारे में पूछा तो उसकी पत्नी ने बताया कि तीनों के शव घर में बनी हौदी में मिले हैं। यह सुनकर वह स्तब्ध रह गया। उनकी मां सामान्यतः अमित के घर रहती थीं लेकिन पिछले तीन-चार दिनों से उसके घर पर थीं।