फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Water consumption will be lower, and a single employee will be able to handle monitoring.

Hisar News: कम लगेगा पानी, एक कर्मचारी ही कर सकेगा निगरानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Water consumption will be lower, and a single employee will be able to handle monitoring.
हांसी। रोडवेज बसों की धुलाई प्रक्रिया को अधिक कुशल बनाने के लिए हांसी बस स्टैंड पर एक ऑटोमेटिक धुलाई मशीन स्थापित की जाएगी। यह आधुनिक मशीन बस स्टैंड के वर्कशॉप क्षेत्र में लगाई जाएगी। मशीन के लगने से केवल एक कर्मचारी को ही निगरानी के लिए लगाया जाएगा जिससे बचे हुए कर्मचारी बसों की मरम्मत के अन्य काम कर सकेंगे। साथ ही पानी की भी बचत होगी।
विज्ञापन


मशीन स्थापित करने के लिए उपयुक्त स्थान का चयन कर लिया गया है। अभी तक यह मशीन केवल हिसार डिपो में ही है। यह पहल बसों के रखरखाव को बेहतर बनाएगी और परिचालन दक्षता में वृद्धि करेगी। अभी तक बस स्टैंड पर कर्मचारियों के माध्यम से बसों की धुलाई होती है। एक बस पर एक समय में दो से तीन कर्मचारी लगते हैं जिससे समय भी ज्यादा खर्च होता है।
विज्ञापन

मशीन की स्थापना से पहले एक मजबूत प्लेटफॉर्म का निर्माण करवाया जाना है। इस प्लेटफॉर्म के निर्माण के लिए रोडवेज के अधिकारी लोकनिर्माण विभाग और निजी फर्मों से अनुमानित लागत का ब्योरा लेंगे। जिसके बाद प्राप्त प्रस्तावों का मूल्यांकन किया जाएगा। सबसे कम लागत में प्लेटफॉर्म बनाने का प्रस्ताव देनी वाली एजेंसी को यह कार्य सौंपा जाएगा। प्लेटफॉर्म तैयार होने के बाद विशेषज्ञ इंजीनियर आकर ऑटोमेटिक मशीन को इंस्टॉल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

:::::

मशीन के लिए जगह तय है। अभी प्लेटफॉर्म बनवाना है। उसके बाद इस मशीन को लगाया जाएगा। इससे कर्मचारी भी कम लगेंगे व कम पानी में अच्छे से धुलाई होगी।- सतबीर, टीएम, बस स्टैंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed