फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Names of two search committee members finalized for GJU Vice-Chancellor selection.

Hisar News: जीजेयू कुलपति चयन के लिए सर्च कमेटी के दो सदस्यों के नाम तय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Names of two search committee members finalized for GJU Vice-Chancellor selection.
हिसार। गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) में नए कुलपति के चयन के लिए सर्च कमेटी के दो सदस्यों के नाम मंगलवार को तय कर दिए गए। तकनीकी शिक्षा विभाग के एसीएस अपूर्व कुमार की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में कार्यकारी परिषद की बैठक हुई।
विज्ञापन

जीजेयू के कुलसचिव विजय कुमार बैठक में शामिल हुए जबकि अन्य सदस्य ऑनलाइन जुड़े। बैठक में तय किए गए दोनों नाम बंद लिफाफे में राज्यपाल को भेज दिए गए हैं। तीन सदस्यीय सर्च कमेटी में एक सदस्य राज्यपाल की ओर से मनोनीत किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई की अध्यक्षता में हुई कार्यकारी परिषद की बैठक में योगेश सिंह और हरविंद्र बेदी के नाम तय किए गए थे। हालांकि प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने भी कुलपति पद के लिए आवेदन किया है। नियमों के अनुसार कुलपति पद का आवेदक सर्च कमेटी के गठन की प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कारण तकनीकी शिक्षा विभाग ने नए सिरे से सर्च कमेटी के सदस्यों का नामांकन करने के निर्देश दिए थे। प्रो. नरसी राम बिश्नोई के अलावा कार्यकारी परिषद के जिन सदस्यों या उनके करीबी रिश्तेदारों ने कुलपति पद के लिए आवेदन किया है उन्हें भी बैठक में शामिल होने से रोक दिया गया।

13 अगस्त को कार्यकारी परिषद की आपातकालीन बैठक के लिए नया नोटिस जारी किया गया था। इसमें 18 अगस्त को बैठक हाइब्रिड माध्यम से कराने की सूचना दी गई थी।
5 अगस्त की बैठक कराई थी स्थगित
जीजेयू कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने 5 अगस्त को कार्यकारी परिषद की बैठक बुलाई थी। बैठक से पहले उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से इसे स्थगित करने के आदेश जारी हो गए थे। इसके बाद बैठक स्थगित कर दी गई। प्रो. नरसी राम बिश्नोई का कार्यकाल मई में पूरा हो चुका है। उन्हें अगले आदेश तक कुलपति के पद पर नियुक्त किया गया है। वह दूसरी टर्म के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed