सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Nodal officer appointed to stop black marketing of LPG, mobile number released

Hisar News: एलपीजी की कालाबाजारी रोकने को नोडल अधिकारी नियुक्त, मोबाइल नंबर जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Nodal officer appointed to stop black marketing of LPG, mobile number released
विज्ञापन
हिसार। जिले में एलपीजी गैस की कालाबाजारी, जमाखोरी और अनधिकृत उपयोग पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने विभिन्न क्षेत्रों के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है और उनके मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं। उपायुक्त महेंद्र पाल ने कहा कि एलपीजी की कालाबाजारी, जमाखोरी या अनधिकृत उपयोग में संलिप्त किसी भी व्यक्ति या एजेंसी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos


उन्होंने बताया कि पहले से गठित टीमों के अलावा अब जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है। ये अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में एलपीजी की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था की निगरानी करेंगे तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त के अनुसार उकलाना व बरवाला क्षेत्र के लिए चंद्रमोहन (मोबाइल नंबर 9728761347), हांसी व नारनौंद के लिए आजाद (मोबाइल नंबर 9729755538), आदमपुर के लिए प्रदीप कुहेल (मोबाइल नंबर 9813029031) और हिसार के लिए अशोक कुमार (मोबाइल नंबर 7082496509) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

उन्होंने आमजन से अपील की कि सोशल या डिजिटल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि कहीं एलपीजी वितरण में गड़बड़ी या अनियमितता नजर आए तो तुरंत संबंधित नोडल अधिकारी या प्रशासन को सूचित करें। प्रशासन की ओर से नियमित निरीक्षण भी किए जाएंगे, ताकि उपभोक्ताओं को बिना किसी परेशानी के गैस उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed