सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   70 acres of wheat crop submerged due to minor breach in Lohari Ragho

Hisar News: लोहारी राघो में माइनर टूटने से 70 एकड़ गेहूं की फसल जलमग्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
70 acres of wheat crop submerged due to minor breach in Lohari Ragho
गांव लोहारी राघो माइनर टूटने से खेतों में जाता पानी
विज्ञापन
नारनौंद (हांसी) । गांव लोहारी राघो के डाटा रोड के पास रविवार सुबह मसूदपुर माइनर टूटने से करीब 70 एकड़ में खड़ी पकी गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। सुबह करीब 4 बजे ओवरफ्लो होकर अचानक माइनर टूटने से खेतों में पानी भर गया। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है।
Trending Videos

घटना की सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग के जेई प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। तत्काल कार्रवाई करते हुए राजथल हेड से पानी बंद करवाया गया। माइनर को दुरुस्त करने का कार्य जारी है और विभागीय टीम मिट्टी डालकर टूटे हिस्से को पाटने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजबीर पूनियां, पृथ्वी चावला, नन्हा पूनियां, रमेश कुमार और सुरेंद्र सिंह आदि किसानों ने बताया कि करीब 5 साल पहले बनी इस माइनर में तीन इंची मोरी लगाई गई थी। इनमें से एक मोरी के लिए 500 एकड़ तक की सिंचाई होती है जिससे माइनर में पानी रुका रहता है। इतनी छोटी मोरी के कारण पानी खेतों तक नहीं पहुंच पाता और माइनर ओवरफ्लो होकर टूट जाती है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है और मोरी का साइज कम से कम 5 इंची करने की भी अपील की है।
:::::::::::
इस समय पानी की मांग कम थी और रात में सभी मोरियां बंद कर दी गई थीं, जिससे माइनर में दबाव बढ़ गया और ओवरफ्लो होकर टूट गई। उन्होंने आश्वासन दिया कि माइनर को जल्द ही पूरी तरह ठीक कर दिया जाएगा। -प्रमोद कुमार, जेई, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed