{"_id":"69c97cd989071282e00a9eb0","slug":"toll-deducted-in-punjab-for-a-car-parked-in-hisar-hisar-news-c-21-hsr1005-839225-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हिसार में खड़ी कार का पंजाब में कटा टोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हिसार में खड़ी कार का पंजाब में कटा टोल
विज्ञापन
शहर के पुष्पा कॉम्पलेक्स एरिया में खड़ी कार।
विज्ञापन
हिसार। हिसार में खड़ी शहर के शिव नगर निवासी कुलदीप कुमार की कार का पंजाब में टोल कट गया। वाहन मालिक ने फास्ट टैग कंपनी और टोल एजेंसी को शिकायत की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उनके साथ दो बार ऐसा हो चुका है। कार मालिक को किसी आपराधिक घटना या हादसे में उनके वाहन के नंबर का इस्तेमाल होेने का डर सता रहा है।
कुलदीप कुमार ने बताया कि वह अपनी कार का इस्तेमाल घर से पुष्पा कॉम्पलेक्स मार्केट के पास स्थित ऑफिस आने-जाने के लिए करते हैं। उन्होंने कहा कि पहले उनका टोल पंजाब के एक टोल पर कट गया। फिर 26 मार्च को गांव मानान में 125 रुपये का और 27 मार्च को चलोंग टोल पर 105 रुपये का टोल काटा गया। उस समय उनकी कार हिसार में ही खड़ी थी।
कुलदीप ने बताया कि उन्होंने टोल एजेंसी के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की जहां उन्हें कुछ दिनों में राशि वापस मिलने का आश्वासन मिला। इसके अलावा उन्होंने एयरटेल फास्ट टैग कंपनी को भी शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने अब फास्ट टैग रिचार्ज करना भी बंद कर दिया है।
Trending Videos