{"_id":"6a133d778db82e9f2e0ef68a","slug":"now-sewer-and-drinking-water-lines-will-be-laid-in-camri-village-hisar-news-c-21-hsr1005-877313-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अब कैमरी गांव में बिछेगी सीवर व पेयजल लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अब कैमरी गांव में बिछेगी सीवर व पेयजल लाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हिसार। अब कैमरी गांव में सीवर व पेयजल लाइन बिछाई जाएगी। जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से महाग्राम योजना के तहत यह कार्य करवाया जाएगा। विभाग ने इस कार्य का टेंडर भी लगा दिया है। इस योजना के तहत गांव गंगवा में भी यह कार्य करवाया जा रहा है जो अंतिम चरण में है। गंगवा व कैमरी के अलावा बालसमंद, आर्य नगर, सिसाय, बिठमड़ा, मंगाली आदि गांवों को महाग्राम का दर्जा मिला हुआ है।
प्रदेश सरकार की इस योजना के तहत 10 हजार से अधिक आबादी वाले बड़े गांवों को शहरों जैसी आधुनिक बुनियादी सुविधाओं, विशेषकर सीवरेज सिस्टम और पेयजल से लैस करना है। इस योजना की शुरुआत जिले में गंगवा गांव से की गई। अगर कैमरी गांव की बात करें तो यह गांव शहर से करीब 9 किलोमीटर की दूरी पर है। यह गांव शहर से एकदम सटा हुआ है। गांव में सीवर व पेयजल सुविधा उपलब्ध होने के बाद यहां भी शहर जैसी सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी।
इस कार्य के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने 55 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया है। इस टेंडर के तहत गांव में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण, सीवर लाइन बिछाना, पेयजल लाइन बिछाना, वाटर टैंक का निर्माण व वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार इस साल में यह काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
गंगवा में जून में पूरा होगा काम
उधर गंगवा गांव में चल रहे पेयजल व सीवर लाइन बिछाने का कार्य जून तक पूरा होने का दावा किया जा रहा है। फरवरी 2024 में जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने इस योजना का शिलान्यास किया था। इस कार्य को 31 जुलाई 2025 तक पूरा किया जाना था लेकिन एजेंसी समय पर कार्य नहीं कर पाई और दिसंबर तक की मोहलत मांगी गई थी। हालांकि दिसंबर तक भी एजेंसी काम को पूरा करने में असफल रही। अधिकारियों के अनुसार पहले मानसून के कारण काम बंद रहा। फिर भूजल के कारण काम की रफ्तार धीमी रही।
कैमरी में महाग्राम योजना के तहत सीवर व पेजयल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए टेंडर लगा दिया है। गंगवा काम जून तक पूरा हो जाएगा। - आशीष गर्ग, एसडीओे, जनस्वास्थ्य विभाग

Trending Videos