सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Three friends riding a bike died after being hit by a car

Hisar News: कार की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Three friends riding a bike died after being hit by a car
विज्ञापन
हांसी। दिल्ली रोड स्थित गांव अनीपुरा के पास शनिवार रात करीब दो बजे भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार की टक्कर लगने के बाद बाइक उछलकर काफी दूर जा गिरी। मृतक गांव भाटला के निवासी थे। रविवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस के अनुसार भाटला निवासी कर्मबीर ने रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई धर्मबीर (40) पुत्र प्रहलाद अपने दोस्तों राजेश (45) पुत्र महेंद्र और अशोक (35) पुत्र शमशेर के साथ रात करीब साढ़े दस बजे बाइक लेकर घर से निकला था। रविवार सुबह करीब नौ बजे पुलिस ने गांव के सरपंच को हादसे में गांव के तीन युवकों की मौत की सूचना दी। सरपंच ने इसकी जानकारी मृतकों के परिजनों को दी तो वे ग्रामीणों के साथ नागरिक अस्पताल पहुंचे। जांच अधिकारी एवं सदर थाना प्रभारी सदानंद वत्स ने बताया कि रात में हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का पता नहीं चलने पर शव मुर्दाघर में रखवा दिए। दुर्घटनाग्रस्त कार थुराना गांव के एक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है लेकिन हादसे के समय उसे कौन चला रहा था इसका पता नहीं चल पाया है। मौके पर ही खड़ी क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में पसरा मातम
गांव के तीन युवकों की एक साथ मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे की खबर सुनते ही लोग स्तब्ध रह गए। मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा था। धर्मबीर के भतीजे मजीद ने बताया कि राजेश परिवार का इकलौता बेटा था और खेती कर परिवार का पालन-पोषण करता था। उनके दो बेटे हैं। धर्मबीर के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। एक बेटी की शादी हो चुकी है। अशोक अविवाहित था और बिजली संबंधी कार्य करता था। नागरिक अस्पताल में पहुंचे तीनों के ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
Trending Videos

एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान

थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के दौरान कार के एयरबैग खुल गए थे जिससे चालक व उसमें सवार लोगों की जान बच गई। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ इसकी जांच की जा रही है। कार चालक और उसमें सवार लोगों को भी चोटें आई होंगी लेकिन अभी तक किसी अस्पताल में उपचार करवाने की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed