सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Prior permission will be required before visiting DHBVN offices and projects.

Hisar News: डीएचबीवीएन के कार्यालयों व परियोजनाओं के दौरे से पहले लेनी होगी पूर्व अनुमति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Prior permission will be required before visiting DHBVN offices and projects.
विज्ञापन
हिसार। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के कार्यालयों, परियोजनाओं या अन्य स्थलों का दौरा करने से पहले अब अन्य राज्यों से आने वाली टीमों को पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देशानुसार बिना अनुमति किसी भी बाहरी टीम को निगम की गतिविधियों से संबंधित जानकारी जुटाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Trending Videos

डीएचबीवीएन के प्रवक्ता की ओर से जारी बयान में बताया गया कि सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यदि किसी अन्य राज्य की कोई टीम डीएचबीवीएन के किसी भी कार्यालय, परियोजना या स्थल का दौरा करना चाहती है, तो इसके लिए पहले निगम के प्रबंध निदेशक से अनुमति लेनी होगी। निगम की ओर से स्पष्ट किया गया है कि इन निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि विभागीय सूचनाओं की सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed