{"_id":"69f261b1ccbfcec685035001","slug":"rain-in-nine-districts-of-the-state-has-cooled-the-heat-with-hail-falling-in-four-districts-hisar-news-c-21-hsr1020-860181-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: प्रदेश के 9 जिलों में बारिश के बाद ठंडे हुए गर्मी के तेवर. चार जिलों में ओले गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: प्रदेश के 9 जिलों में बारिश के बाद ठंडे हुए गर्मी के तेवर. चार जिलों में ओले गिरे
विज्ञापन
हिसार सुबह 5:30 बजे हल्की बूंदाबांदी के दौरान छाए काले बादल रेलवे स्टेशन से ली गई तस्वीर।
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश के 9 जिलों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। बुधवार को प्रदेश के किसी भी जिले में लू की स्थिति नहीं रही। दिन के तापमान सामान्य या इससे कम दर्ज किए गए। दिन के तापमान में 1 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट रही। पूरे प्रदेश में तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। महेंद्रगढ़, पानीपत व कैथल और सिरसा जिले में ओले पड़े।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मंगलवार शाम से बुधवार दोपहर तक प्रदेश के 9 जिलों में बारिश हुई। दो जिलों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। तेज हवाओं व बारिश के बाद तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है। 40 से 44 डिग्री तक रिकॉर्ड किया किया गया। तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।
पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत में वीरवार को भी बारिश के आसार हैं। डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 30 अप्रैल को दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका चलते आसमान में बादलों का प्रभाव रहेगा। 2 मई को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश व आंधी चलने की संभावना है। तीसरा पश्चिमी विक्षोभ 5 मई तथा चौथा 8 मई को सक्रिय होगा जिसमें मध्यम श्रेणी की बारिश के आसार रहे हैं। मई महीने का पहला पखवाड़ा सामान्य रहेगा।
-- -- -- -- --
जिला-- बारिश
रोहतक 12.0 एमएम
सोनीपत 7.5 एमएम
करनाल 5.0 एमएम
हिसार-- -4.0 एमएम
भिवानी 3.0 एमएम
महेंद्रगढ़-- 2.5 एमएम
गुरुग्राम 2.5 एमएम
सिरसा 2.0 एमएम
मेवात 1.5 एमएम
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
चरखी दादरी में पेड़ों के टूटकर गिरने से यातायात रहा प्रभावित
चरखी दादरी। जिले में मंगलवार रात और बुधवार अल सुबह आंधी ने तबाही मचाई। आंधी से 201 बिजली के पोल और करीब 450 पेड़ गिरने से 11 से अधिक मुख्य और संपर्क मार्ग घंटों तक बाधित रहे। विद्युत पोलों के गिरने के कारण बिजली आपूर्ति भी कई घंटे प्रभावित रही।
Trending Videos
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मंगलवार शाम से बुधवार दोपहर तक प्रदेश के 9 जिलों में बारिश हुई। दो जिलों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। तेज हवाओं व बारिश के बाद तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है। 40 से 44 डिग्री तक रिकॉर्ड किया किया गया। तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत में वीरवार को भी बारिश के आसार हैं। डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 30 अप्रैल को दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका चलते आसमान में बादलों का प्रभाव रहेगा। 2 मई को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश व आंधी चलने की संभावना है। तीसरा पश्चिमी विक्षोभ 5 मई तथा चौथा 8 मई को सक्रिय होगा जिसमें मध्यम श्रेणी की बारिश के आसार रहे हैं। मई महीने का पहला पखवाड़ा सामान्य रहेगा।
जिला
रोहतक 12.0 एमएम
सोनीपत 7.5 एमएम
करनाल 5.0 एमएम
हिसार
भिवानी 3.0 एमएम
महेंद्रगढ़