फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rajguru Market Association opposes the 30 rupee parking fee, will meet the municipal commissioner

Hisar News: 30 रुपये पार्किंग शुल्क पर राजगुरु मार्केट एसोसिएशन का विरोध, निगम आयुक्त से मिलेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Rajguru Market Association opposes the 30 rupee parking fee, will meet the municipal commissioner
हिसार। राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन ने नगर निगम के नए पार्किंग टेंडर की शर्तों का कड़ा विरोध किया है। एसोसिएशन ने 30 रुपये के पार्किंग शुल्क को अव्यावहारिक बताया है। एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल आगामी सोमवार को निगम आयुक्त से मुलाकात करेगा। रविवार को संगठन की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

एसोसिएशन पिछले आठ वर्षों से बाजार में पार्किंग व्यवस्था संभाल रही है। राजगुरु मार्केट में कोई निश्चित पार्किंग जोन नहीं है, वाहन सड़क पर खड़े होते हैं। पूर्व में तीन बार पेशेवर एजेंसियों को टेंडर दिए गए। स्टाफ के खराब व्यवहार के कारण वे काम छोड़कर चले गए। अब निगम ने फिर से टेंडर जारी किया है जिसमें वाहन पार्किंग शुल्क 30 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन

यह शुल्क हिसार के लोगों की भुगतान क्षमता से बहुत अधिक है। दुकानदारों के वाहनों पर भी शुल्क लगाया गया है, जबकि पहले यह निशुल्क था। बैठक में एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र बजाज, महासचिव महेश चौधरी, उपप्रधान कमल अरोड़ा, एडवोकेट रवि मेहता, प्रदीप सचदेवा, दीपक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed