फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Husband passes away after wife; two children lose both parents.

Hisar News: पत्नी के बाद पति ने भी तोड़ा दम, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

Mon, 03 Aug 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 03 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Husband passes away after wife; two children lose both parents.
टीशा फाइल फोटो
बास। पिपला पुल नहर के पास शनिवार को कार की टक्कर से घायल दूबलधन माजरा (झज्जर) निवासी नवीन उर्फ जयभगवान ने भी रविवार सुबह पीजीआईएमएस रोहतक में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में उनकी पत्नी टिशाी की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

रविवार को दोनों का अलग-अलग अस्पतालों में पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद दूबलधन माजरा में दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे के बाद दो मासूम बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है। कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी अमृतलाल के अनुसार, मदनहेड़ी निवासी सुमित कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका साला 28 वर्षीय नवीन उर्फ जयभगवान अपनी पत्नी 22 वर्षीय टीशा तथा तीन वर्षीय बेटे डुग्गू और दो वर्षीय बेटी छोटी के साथ सावन की कोथली देने बाइक पर मदनहेड़ी आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमित पिपला पुल के पास उनका इंतजार कर रहा था। करीब तीन बजे जैसे ही नवीन पुल के पास बाइक को मदनहेड़ी रोड़ की तरफ मोड़ने लगा, पीछे से तेज गति व लापरवाही से आई एक कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में टीशा सड़क पर गिर गई और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि नवीन गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बच्चों को मामूली चोटें आईं। घायल नवीन को पहले नागरिक अस्पताल महम में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआईएमएस रोहतक रेफर किया गया था।

टीशा फाइल फोटो

टीशा फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed