फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Shivratri fair to be held at Prayag Giri Shivalaya on August 11; preparations underway.

Hisar News: प्रयाग गिरी शिवालय में 11 अगस्त को लगेगा शिवरात्रि मेला, तैयारियां शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Shivratri fair to be held at Prayag Giri Shivalaya on August 11; preparations underway.

विज्ञापन
हिसार। श्रीप्रयाग गिरी शिवालय ट्रस्ट की ओर से 11 अगस्त को शिवरात्रि मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले की तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए रविवार को ट्रस्ट की बैठक आयोजित की गई।
ट्रस्ट के प्रधान बजरंग गर्ग ने बताया कि 10 अगस्त को रात आठ बजे से भंडारे का शुभारंभ होगा। 11 अगस्त की सुबह चार बजे से श्रद्धालु भगवान शिव को कांवड़ का जल अर्पित करेंगे। शिवरात्रि के अवसर पर हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कलाकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन

मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खान-पान, जलपान, चाट-पकोड़े, दूध और जलेबी सहित विभिन्न स्टॉल लगाए जाएंगे। करीब 300 वर्ष पुराने इस प्राचीन शिवालय में शिवरात्रि पर हर वर्ष हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। बैठक में नारायण दास बंसल, सुरेंद्र सिंगला, जगतनारायण, ओमप्रकाश असीजा, रमेश पटवारी, सतेंद्र गोयल, कृष्णलाल बागड़ी, सत्यपाल असीजा माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed