फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Spirits have found a new sky; wings await their flight.

Hisar News: हौसलों को मिला नया आसमान, पंखों को उड़ान का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Spirits have found a new sky; wings await their flight.
मनीष, सातरोड

विज्ञापन
हिसार। शिक्षा विभाग ने इस वर्ष खेलों के दायरे को बढ़ाते हुए मॉडर्न पेंटाथलॉन, वुशु और स्क्वैश को पहली बार खेल कार्यक्रमों में शामिल किया है। नए खेलों के जुड़ने से खिलाड़ियों में खिलाड़ियों के हौसलों को नया आसमान तो मिला, पर पंखों को अब भी आयोजन रूपी उड़ान का इंतजार है।
विभाग पर इन खेलों को नजरअंदाज करने के आरोप लगे। हालांकि सहायक शिक्षा अधिकारी (एईओ) खेल शक्तिवेश ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि संसाधनों और अनुभव की कमी के कारण देरी हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ये तीनों खेल पहली बार शामिल किए गए हैं। सरकारी स्कूलों में इन खेलों के लिए संसाधन कम हैं। साथ ही विभागीय शिक्षकों और खिलाड़ियों का अनुभव भी नया है। इन कारणों से आयोजन में देरी हुई है। शक्तिवेश ने भरोसा दिलाया कि 10 अगस्त से इन तीनों खेलों का आयोजन करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन में देरी के कारण :

एईओ शक्तिवेश के अनुसार, मॉडर्न पेंटाथलॉन, वुशु और स्क्वैश पहली बार खेल कार्यक्रमों में शामिल हुए हैं। सरकारी स्कूलों में इन खेलों के लिए जरूरी संसाधन जुटाए जा रहे हैं। शिक्षकों और खिलाड़ियों को भी इन खेलों का नया अनुभव है। इन्हीं कारणों से आयोजन में विलंब हुआ है।

::::::::::::::जब नए खेलों को स्कूल खेल कार्यक्रम में शामिल किया गया है तो उनकी प्रतियोगिताएं भी हर स्तर पर होनी चाहिए। खंडस्तरीय मुकाबले न होने से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका ही नहीं मिला। - मनीष, सातरोड

------
मॉडर्न पेंटाथलॉन, वुशु और स्क्वैश जैसे खेलों में रुचि रखने वाले खिलाड़ी पूरे साल तैयारी करते हैं लेकिन खंडस्तरीय प्रतियोगिताएं न होने से हमारी मेहनत प्रभावित हुई। विभाग को नए खेलों के लिए भी अन्य खेलों की तरह पूरी प्रतियोगिता करवानी चाहिए। - विवेक, शाहपुर

------

शिक्षा विभाग के अधिकारियों को खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना चाहिए। इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जाने चाहिए। जिले के सभी शिक्षकों और शिक्षार्थियों के साथ ही अभिभावकों को पहल करनी चाहिए। हमारे अभिभावकों ने भी यह मांग उठाई है। - विशाल, बालसमंद

------
खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना जरूरी है इसीलिए इन नए खेलों को भी आयोजन में शामिल किया गया है। यह सराहनीय है। इन नए खेलों के लिए सरकारी स्कूलों में खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए जरूरी संसाधन भी बढ़ाने की जरूरत है। - जतिन फोगाट, हिसार कैंट


:::::::::::::::::
इन नए खेलों को पहली बार स्कूल खेल कार्यक्रम में शामिल किया गया है। खंडस्तरीय आयोजन कुछ प्रशासनिक और तकनीकी कारणों से संभव नहीं हो सका। भविष्य में इन खेलों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं मजबूत कर नियमित रूप से सभी स्तरों पर प्रतियोगिताएं आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा। - रामरतन, जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ), हिसार।

मनीष, सातरोड

मनीष, सातरोड

मनीष, सातरोड

मनीष, सातरोड

मनीष, सातरोड

मनीष, सातरोड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed