फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Passengers please note... train operations will be affected for two days.

Hisar News: यात्रीगण ध्यान दें... दो दिन रेल सेवाओं का संचालन रहेगा प्रभावित

Mon, 03 Aug 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 03 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Passengers please note... train operations will be affected for two days.
हिसार। यात्रीगण कृपया ध्यान दें...। उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से करवाए जा रहे विकास कार्यों के कारण हिसार-रेवाड़ी के बीच की कई ट्रेनें सोमवार व मंगलवार को प्रभावित रहेंगी। इससे यात्रियों को लगातार दो दिन तक परेशानी रहेगी।
विज्ञापन


उत्तर पश्चिम रेलवे ने मानहेरू (एमएचसू) रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज (एफओबी ) का गर्डर लॉन्च करने के लिए 3 और 4 अगस्त को ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इसके चलते रेवाड़ी-हिसार रेलखंड पर चलने वाली कई पैसेंजर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि 3 अगस्त को सुबह 6:30 बजे से 9:30 बजे तक 3 घंटे तक व 4 अगस्त को सुबह 6:30 बजे से 10:30 बजे तक 4 घंटे रेलवे ब्लॉक रहेगा। ऐसे में ट्रेन संख्या 54787 भिवानी-रेवाड़ी पैसेंजर दोनों दिन रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 59632 रेवाड़ी-हिसार पैसेंजर 3 अगस्त को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 59631 हिसार-रेवाड़ी पैसेंजर 3 व 4 अगस्त को रद्द रहेगी। दोनों दिन ट्रेन संख्या 54782 रेवाड़ी-बठिंडा पैसेंजर आंशिक रूप से रेवाड़ी से भिवानी के बीच रद्द रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed