फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Partial statement of witness recorded in GST liability case, hearing now on December 3

Hisar News: 54 करोड़ रुपये की जीएसटी देनदारी मामले में गवाह के आंशिक बयान दर्ज, सुनवाई अब 3 दिसंबर को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Partial statement of witness recorded in GST liability case, hearing now on December 3
हिसार। फ्यूचर मेकर लाइफ केयर प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े करीब 54 करोड़ रुपये की जीएसटी देनदारी मामले में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) राजीव की अदालत में 28 जुलाई को सुनवाई हुई। इस दौरान शिकायतकर्ता पक्ष के तीसरे गवाह (सीडब्ल्यू-3) अमीन कुमार के आंशिक बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) बंसीलाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने अधिवक्ता के जरिये पेश हुए जबकि निदेशक राधेश्याम जमानत पर अपने वकील के साथ अदालत में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता पक्ष की ओर से उस दिन कोई अन्य प्री-चार्ज साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 3 दिसंबर निर्धारित करते हुए शेष प्री-चार्ज साक्ष्य दर्ज करने के लिए गवाह अमीन कुमार को दोबारा उपस्थित रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच एजेंसियों के अनुसार फ्यूचर मेकर लाइफ केयर प्राइवेट लिमिटेड पर डायरेक्ट मार्केटिंग के माध्यम से कृषि, स्वास्थ्य और अन्य उत्पादों की बिक्री के दौरान अक्तूबर 2016 से जून 2017 के बीच लगभग 54.77 करोड़ रुपये की जीएसटी देनदारी बनने का आरोप है। अदालत में बताया कि कंपनी की ओर से अब तक करीब 36 करोड़ रुपये की राशि जमा कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed