{"_id":"6a6f975425344250210000a2","slug":"shyamjis-grand-milk-anointing-ceremony-was-performed-using-551-kg-of-milk-hisar-news-c-21-hsr1005-922494-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 551 किलो दूध से हुआ श्यामजी का महादुग्धाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 551 किलो दूध से हुआ श्यामजी का महादुग्धाभिषेक
विज्ञापन
हिसार में दुग्धाभिषेक के लिए पहुंचे श्रीश्याम जागरण ग्रुप समिति के सदस्य। स्रोत : आयोजक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार श्रीश्याम जागरण ग्रुप समिति की ओर से रविवार को सेक्टर-14 स्थित राजपूत धर्मशाला में 19वें श्रीश्याम महादुग्धाभिषेक समारोह का आयोजन किया गया। 551 किलो गाय के शुद्ध दूध से विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ श्रीश्याम बाबा का महाभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
समिति के प्रधान राम वर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान धीरज सोनी, कृष्ण रोड़ा और प्रेस प्रवक्ता श्रीराम सोनी ने सबसे पहले दुग्धाभिषेक किया। इसके बाद सुबह 6:15 बजे से 11:15 बजे तक श्रद्धालुओं ने अभिषेक किया। इसके बाद उसी दूध से बनी ठंडाई का प्रसाद बांटा गया।
नगर निगम की महापौर प्रवीण पोपली की मौजूदगी में धीरज सोनी और पूनम सोनी मुख्य यजमान रहे। समिति ने बताया कि दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक बाबा श्यामजी का संकीर्तन कार्यक्रम होगा। शाम 7:30 बजे से श्रीश्याम रसोई से भोग का प्रसाद बांटा जाएगा।
विज्ञापन
संकीर्तन कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर से टोनी गोस्वामी, गन्नौर से डॉ. चैन सिंह चंचल और उज्ज्वल चंचल ने प्रस्तुति दी। वृंदावन से श्याम लाडली ज्योति, दिल्ली से सुमन पपीहा, तबलावादक शहजाद जानी भी पहुंचे। श्रीराम सोनी ने संचालन किया। नारायण सर्राफ की अध्यक्षता में समाजसेवी पवन वर्मा मुख्य अतिथि रहे।
ग्राम पंचायत मिरकां के सरपंच विक्रम सोनी विक्की, भाजयुमो नेता भूपेंद्र पनिहार, समाजसेवी रामनिवास राड़ा, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी रमेश कुमार अति विशिष्ट अतिथि रहे।