सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Satbir Poonia Wins Four Gold Medals at the Khelo Master Games

Hisar News: खेलो मास्टर गेम्स में सतबीर पूनिया ने जीते चार स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Satbir Poonia Wins Four Gold Medals at the Khelo Master Games
चंडीगढ़ में पुरस्कृत हिसार के मास्टर एथलीट सतबीर पूनिया।
विज्ञापन
हिसार। चंडीगढ़ के सेक्टर-7 में 20 से 22 मार्च तक आयोजित खेलो मास्टर गेम्स में हिसार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। डीसी, एमसी कॉलोनी निवासी सतबीर पूनिया ने चार स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। बास्केटबाल स्पर्धा में डिफेंस कॉलोनी निवासी और रावलवास कलां विद्यालय में कार्यरत डीपीई अंजलि कुंडू ने भी स्वर्ण पदक हासिल किया।
Trending Videos

सतबीर पूनिया ने पहले 800 मीटर दौड़ और 4 गुना 100 मीटर रिले दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद उन्होंने 1,500 मीटर दौड़ को 7.20 मिनट में पूरा कर पहला स्थान हासिल किया। साथ ही तीन किलोमीटर पैदल चाल प्रतियोगिता 11 मिनट में पूरी कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। लक्ष्य हासिल करने का उनका यह समय उल्लेखनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बास्केटबाल स्पर्धा में डिफेंस कॉलोनी निवासी शिक्षा विभाग के रावलवास कलां विद्यालय की डीपीई अंजलि कुंडू ने भी स्वर्ण पदक जीता। अंजलि ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पति सुनील को दिया। कोच नीलम सुंडा के मार्गदर्शन में शिक्षिका कमलेश, अबना, संजू और नैना ने भी प्रतियोगिता में कई पदक जीते। जिले के अनेक खेल प्रेमियों ने इन खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed