{"_id":"69dbee15a0d1332ae107a0ad","slug":"sonipat-man-dies-after-being-hit-by-speeding-car-hisar-news-c-21-hsr1005-849017-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से सोनीपत के व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से सोनीपत के व्यक्ति की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रविवार शाम करीब सात बजे इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक अन्य कार में सवार सोनीपत निवासी 32 वर्षीय सतीश की मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हिसार के तेलियान पुल निवासी मनोज अपनी पत्नी लक्ष्मी, बेटी प्रतिज्ञा, बेटे शिवाय उर्फ ताली, बहन कमलेश और सोनू के साथ गांव सिसाय से धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। सभी लोग ऑटो में सवार होकर हिसार जा रहे थे। गीता चौक के पास पेट्रोल पंप के पास चाय पीने के लिए ऑटो रोका गया।
कार भी उनके ऑटो के पीछे खड़ी थी। इसमें सवार पांच लोग चाय पीने उतर गए। दिल्ली की ओर से आ रही तेज रफ्तार दूसरी कार अनियंत्रित होकर ऑटो के पीछे खड़ी कार से टकराई। जोरदार टक्कर के कारण खड़ी कार ऑटो से जा भिड़ी।
हादसे में ऑटो में सवार सभी गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें पहले हांसी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने पर सभी को हिसार रेफर कर दिया गया। सोनीपत निवासी सतीश की हिसार में इलाज के दौरान मौत हो गई।
थाना प्रभारी पवित्र कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना हांसी की पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच जारी है। सोमवार को मृतक का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
Trending Videos