सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   state first organic fruit and vegetable market will be built on 7 acres in Hisar

Hisar: 7 एकड़ में बनेगी प्रदेश की पहली आर्गेनिक फल-सब्जी मंडी, सीएम नायब सिंह सैनी ने जून 2025 में की थी घोषणा

सुरेंद्र दलाल, हिसार Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 25 Feb 2026 12:06 PM IST
विज्ञापन
state first organic fruit and vegetable market will be built on 7 acres in Hisar
आर्गेनिक मंडी के लिए जमीन चिन्हित - फोटो : संवाद
विज्ञापन

जिले में आर्गेनिक मंडी के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। सब्जी मंडी के साथ लगती जमीन पर आर्गेनिक फल-सब्जी व अनाज मंडी स्थापित की जाएगी। सीएम नायब सिंह सैनी की घोषणा को जमीन पर उतारने के लिए कृषि व मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों के बीच हुई बैठक के बाद आर्गेनिक मंडी की स्थापना को लेकर सहमति बनी है। प्रदेश सरकार के 2026-27 के बजट में इस मंडी के लिए बजट मिलने की संभावना है।

Trending Videos


प्रदेश में करीब 5 हजार से अधिक किसान 18070 एकड़ भूमि पर आर्गेनिक खेती कर रहे हैं। इन किसानों के लिए कोई मंडी नहीं है। आर्गेनिक उत्पादों को लेकर अभी सर्टिफिकेशन की भी कोई खास व्यवस्था नहीं है। कोई सरकारी एजेंसी आर्गेनिक उत्पादों को प्रमाणित नहीं करती। किसानों का एक समूह ही ऐसे उत्पादों को सर्टिफिकेट देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम नायब सिंह सैनी ने जून 2025 में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित उद्यमिता दिवस पर हिसार तथा गुरुग्राम में आर्गेनिक मंडी बनाने की घोषणा की थी। जिसमें हिसार में आर्गेनिक फल- सब्जी तथा गुरुग्राम में आर्गेनिक अनाज मंडी का एलान था। कृषि विभाग तथा मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों ने इस बारे में सुझाव दिए। जिसके बाद अब दोनों मंडियों में सभी उत्पाद की ब्रिकी होगी। हिसार सब्जी मंडी करीब 27 एकड़ में है। जिसमें कोल्ड स्टोरेज के पास खाली पड़ी जमीन में इसे बनाने का प्रस्ताव है।

पैकिंग में होगा हर एक उत्पाद होगा
आर्गेनिक फल-सब्जी व अनाज मंडी में सभी उत्पाद सर्टिफाइड हाेंगे। प्रदेश सरकार की ओर से तय की गई एजेंसी इनको प्रमाणित करेगी। हर एक पैकिंग पर इसकी मोहर लगेगी। कोई भी उत्पाद खुले में नहीं बिकेगा। मंडी में अपना सामान बेचने वाले विक्रेता रेट अपनी लागत खर्च के आधार पर खुद तय करेंगे। रेट में सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा।

हिसार में एचएयू का आर्गेनिक फार्म
प्रदेश का पहला आर्गेनिक कृषि फार्म हिसार के एचएयू में स्थापित किया गया था। जिसमें सब्जियां, फल व अनाज का उत्पादन किया जा रहा है। किसानों को प्रशिक्षण देने के लिए तैयार किया गया यह आर्गेनिक फार्म करीब 5 साल पहले स्थापित किया गया। जिसमें केला, आडू, आलू बुखारा, सेब, संतरा, किन्नू, अमरूद के पौधे भी लगाए गए हैं।



बडे़ शोरूम व छोटे बूथ होंगे...
मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार मंडी में कुछ बड़े आकार के शोरुम रहेंगे। जिसमें कोई कंपनी भी शोरुम ले सकती है। इसके अलावा छोटे आकार के बूथ रहेंगे। जिसमें किसान बूथ के आकार में भी बनी दुकानों पर अपने उत्पाद बेचेंगे। अगर किसानों का समूह चाहेगा तो उनको दुकान किराए पर भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

हिसार में आर्गेनिक मंडी बनने से हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी,हांसी सहित 10 -12जिलों को सीधा फायदा होगा। सीएम नायब सिंह ने आर्गेनिक खेती करने वाले किसानों को उनके उत्पादाें के सही दाम मिल सकेंगे।खरीददारों को भी प्रमाणित फल-सब्जी मिल सकेंगी। -रविंद्र रोकी, चेयरमैन, मार्केट कमेटी हिसार

हिसार तथा गुरुग्राम में आर्गेनिक मंडी स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है। हिसार में इसके लिए 7 एकड़ जमीन चिन्हित की जा चुकी है। जल्द ही इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। मंडी की स्थापना को लेकर कृषि एवं विणपन बोर्ड की ओर से डीपीआर तैयार कराई जाएगी। कृषि विभाग की ओर से इसे सैद्धांतिक सहमति दी जा चुकी है। -डॉ. आरसी सिहाग, अतिरिक्त निदेशक, कृषि विभाग हरियाणा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed