सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sunita Kalsan stood second among 51 women candidates.

Hisar News: सुनीता कलसन रहीं 51 महिला उम्मीदवारों में से द्वितीय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Sunita Kalsan stood second among 51 women candidates.
बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा की पहली एससी सदस्य चुनी गईं अधिवक्ता सुनीता कलसन।
विज्ञापन
हिसार। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के वकीलों के मतदान में अधिवक्ता सुनीता रजत कलसन को 38,400 वोट मिले हैं। इस जीत के साथ ही वह बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा की पहली अनुसूचित जाति (एससी) महिला सदस्य बन गई हैं। 52 वर्ष के इतिहास में पहली बार एससी वर्ग से कोई महिला सदस्य बार काउंसिल में चुनी गई है। सुनीता कलसन 51 महिला उम्मीदवारों में दूसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने अपनी जीत डॉ. बीआर आंबेडकर को समर्पित की है।
Trending Videos

अधिवक्ता सुनीता का पारिवारिक संबंध भी वकालत से रहा है। वे एससी समाज के प्रसिद्ध अधिवक्ता रजत कलसन की जीवनसंगिनी हैं। उनके देवर रोहित कलसन बार एसोसिएशन हांसी के अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके ससुर अधिवक्ता रिखीराम जिला बार एसोसिएशन हांसी के वरिष्ठतम अधिवक्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस चुनाव में पंजाब, हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के करीब 80 हजार वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कार्यकारिणी में 18 पुरुष और सात महिला सदस्य होंगे। सात महिला सदस्यों में से पांच का चुनाव हुआ है, जबकि दो महिला सदस्यों को बार काउंसिल द्वारा नामांकित किया जाएगा।
चुनाव में रोहतक की अंजलि सहरावत पहले स्थान पर रहीं। इनके अलावा जींद के सफीदों से अधिवक्ता शर्मिला शर्मा, पंजाब से रजनी नंदा और अमरजीत कौर भी सदस्य चुनी गई हैं। पुरुष अधिवक्ताओं के मतों की गिनती जारी है और एक सप्ताह में परिणाम आने की संभावना है। इस बीच कई वकीलों ने एससी महिला को बार काउंसिल का चेयरपर्सन बनाने की मांग भी उठाई है। मांग उठाने वालों में अधिवक्ता सुदेश यादव, सुरेंद्र यादव, मनजीत आर्य, दयानंद शर्मा, मानसिंह चौहान, शीतल शीला, शीला राठी और सरोज कांटीवाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed