फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Talks with the government fail again; Tricolour to be hoisted at the protest site.

Hisar News: सरकार से वार्ता फिर विफल, धरनास्थल पर फहराएंगे तिरंगा

Sat, 15 Aug 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 15 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Talks with the government fail again; Tricolour to be hoisted at the protest site.
नारनौंद। नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल शुक्रवार को 9वें दिन भी जारी रही। सरकार के साथ एक बार फिर हुई वार्ता विफल रहने के बाद कर्मचारियों ने शनिवार को 15 अगस्त के दिन नगर पालिका परिसर स्थित धरना और हड़ताल स्थल पर ही ध्वजारोहण करने का एलान किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। ध्वजारोहण के बाद विचार गोष्ठी भी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


कर्मचारियों का आरोप है कि 13 मई को सरकार और यूनियन के बीच हुए समझौते को लागू नहीं किया गया। इसी के चलते उन्होंने आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को 9वें दिन की हड़ताल की अध्यक्षता पूर्व इकाई प्रधान धर्मवीर और संजय पानू ने की, जबकि मंच संचालन ब्लॉक उपप्रधान रमेश कुमार ने किया।
विज्ञापन


हड़ताल को संबोधित करते हुए नगर पालिका कर्मचारी संघ के उप राज्य प्रधान जसवीर श्योकंद ने कहा कि कर्मचारियों ने 8 अप्रैल से 13 मई तक 37 दिन हड़ताल की थी। इसके बाद 13 मई को सरकार और यूनियन के बीच समझौता हुआ था तथा 17 मांगों पर सहमति बनी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अब समझौते से पीछे हट रही है, जिससे कर्मचारियों को दोबारा हड़ताल के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि समझौते में करीब 13,500 नगर पालिका सफाई कर्मचारियों और करीब 1,250 अग्निशमन कर्मचारियों को नियमित करने सहित कई मांगों पर सहमति बनी थी। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की नौकरी स्थायी नहीं है और ग्रुप-डी पदों पर भी उनकी नियुक्ति नहीं हुई है। मांगें लागू नहीं होने पर संघ ने आंदोलन को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदलने की चेतावनी दी। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने भी हड़ताल को समर्थन दिया।

इस अवसर पर देवेंद्र लोहान, संजय पानू, राजवीर, दीपक, सतीश, पद्मावत, एचएसईबी के प्रधान जयप्रकाश, सत्यवान, राजेंद्र पहावा, नसीब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed