फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The committee meeting related to HAU's Forestry Department is today, with the committee engaged in investigating allegations of administrative and financial irregularities.

Hisar News: एचएयू के वानिकी विभाग से जुड़े मामले में जांच कमेटी की बैठक आज, प्रशासनिक-आर्थिक अनियमितताओं के आरोपों की जांच में जुटी कमेटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
The committee meeting related to HAU's Forestry Department is today, with the committee engaged in investigating allegations of administrative and financial irregularities.
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के वानिकी विभाग से जुड़े करीब तीन वर्ष पुराने प्रशासनिक-आर्थिक अनियमितताओं के आरोपों की जांच के लिए कमेटी की बैठक 3 अगस्त को होगी। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सुनील कुमार गुलाटी के समक्ष मामले की सुनवाई होगी।
विज्ञापन

यह बैठक सुबह 10:30 बजे फैकल्टी हाउस के कमेटी रूम में होगी। इससे पहले सुनवाई 27 जुलाई को निर्धारित थी जिसे स्थगित कर नई तिथि तय की गई। जांच डॉ. छवि सिरोही, डॉ. करण सिंह अहलावत और डॉ. वीरेंद्र दलाल की ओर से डॉ. आरएस बेनीवाल के खिलाफ दी गई शिकायतों और वर्ष 2023 में हुए धरना-प्रदर्शनों से जुड़ी सुरक्षा रिपोर्टों के आधार पर की जा रही है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने विभागीय गवाहों, संबंधित ठेकेदारों और मामले से जुड़े रिकॉर्ड प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। यह मामला वर्ष 2023 में वानिकी विभाग में प्रशासनिक और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के बाद सामने आया था। मामले की जांच पहले डॉ. सुधीर शर्मा प विश्वविद्यालय ने सेवानिवृत्त आईएएस एमके मिधा, सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरपी भसीन और सेवानिवृत्त ईआईसी राकेश मनोचा को साैंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में जांच सेवानिवृत्त आईएएस सुनील कुमार गुलाटी कर रहे हैं। एचएयू प्रवक्ता डॉ. संदीप आर्या ने बताया कि यह नई जांच नहीं है बल्कि शिकायतों के आधार पर चल रही जांच प्रक्रिया का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed